Akshara Singh: अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'अग्निशाक्षी' का फर्स्ट लुक आउट, प्रदीप पांडे के साथ जमेगी जोड़ी
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में अक्षरा का लुक काफी शानदार लग रहा है। वह पीले रंग की जयपुरी प्रिंट की साड़ी में नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहने अक्षरा ने सिर पर पल्लू ले रखा है।
विस्तार
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा का वह बड़ा नाम हैं। एक के बाद एक वह कई धांसू प्रोजेक्ट्स उनके हाथ लग रहे हैं। बता दें कि अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ की बातें शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर अक्षरा का एक पोस्ट चर्चा में है। यह पोस्ट अक्षरा की अगली फिल्म को लेकर है। जी हां, अक्षरा जल्द ही फिल्म 'अग्निशाक्षी' में नजर आएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर जानकारी साझा की है। अक्षरा के इस पोस्ट ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। बता दें कि 'अग्निशाक्षी' में अक्षरा की जोड़ी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू के साथ जमने वाली है। इन दोनों के अलावा तनुश्री भी फिल्म में नजर आएंगी। अक्षरा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की जानकारी शेयर की है।
Taapsee Pannu: पार्टी में सज संवरकर पहुंचीं तापसी से बोले पैपराजी- आज मत चिल्लाना, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब
दमदार लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में अक्षरा का लुक काफी शानदार लग रहा है। वह पीले रंग की जयपुरी प्रिंट की साड़ी में नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहने अक्षरा ने सिर पर पल्लू ले रखा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'एक नई कहानी, जोश, ऊर्जा के साथ राजकुमार पांडे जी के निर्देशन में एक बेहतरीन फिल्म की संरचना में प्रदीप पांडे और तनुश्री के साथ नई फिल्म 'अग्निशाक्षी' का आगाज... आपके आशीर्वाद को अपेक्षित'। पोस्ट में अक्षरा ने प्रदीप पांडे चिंटू, तनुश्री और प्रदीप पांडे को भी टैग किया है। अक्षरा के साथ तस्वीर में प्रदीप पांडे चिंटू भी नजर आ रहे हैं। ब्लू डेनिम शर्ट में उनका अंदाज काफी शानदार लग रहा है।
फैंस हो रहे उत्साहित
अक्षरा के इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। प्रदीप पांडे चिंटू और अक्षरा को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। कमेंट बॉक्स में यूजर्स नई फिल्म के लिए एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमारा भोजपुरी फिल्म जगत कमाल का है, जितनी भी प्रशंसा करो कम है। आने वाली फिल्म का इंतजार रहेगा हम सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं मैम।' एक अन्यू यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म सुपरहिट होगी।'
Tabu: तब्बू ने 'दृश्यम 2' में अपने किरदार को लेकर की बात, बोलीं- अब तक का सबसे मुश्किल रोल