Tabu: तब्बू ने 'दृश्यम 2' में अपने किरदार को लेकर की बात, बोलीं- अब तक का सबसे मुश्किल रोल
बता दें कि 'दृश्यम 2' वर्ष 2015 में आई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' का ही सीक्वल है। 'दृश्यम' की तरह ही 'दृश्यम 2' में भी एक्ट्रेस तब्बू अहम रोल अदा करती नजर आएंगी।
विस्तार
अजय देवगन और तब्बू की आगामी फिल्म 'दृश्यम 2' पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए सलगांवकर परिवार की फाइल फिर से खुलने वाली है और और अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रूप में वापस आ गए हैं। बता दें कि 'दृश्यम 2' वर्ष 2015 में आई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' का ही सीक्वल है। 'दृश्यम' की तरह ही 'दृश्यम 2' में भी एक्ट्रेस तब्बू अहम रोल अदा करती नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म और अपने किरदार को लेकर बातचीत की है।
ट्रेलर को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया
बता दें कि फिल्म में तब्बू इंस्पेक्टर मीरा देशमुख का रोल प्ले कर रही हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान तब्बू ने अपने रोल को लेकर कहा, 'यह मेरे अब तक के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक है। इस किरदार को लिखने का क्रेडिट दिया जाना चाहिए।' आपको बता दें कि हाल ही में इस फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया। अजय देवगन काफी दमदार किरदार में नजर आए। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसे काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
Dostana 2: अक्षय या सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'दोस्ताना-2' में करण जौहर किसको करेंगे कास्ट? यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
इस दिन होगी रिलीज
आपको बता दें कि 'दृश्यम 2' 18 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। 'दृश्यम' की कहानी जहां 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द बुनी गई। वहीं, अब सीक्वल में उसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी। विजय सलगांवकर का रोल अजय देवगन ने प्ले किया है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा श्रिया सरन, और इशिता दत्त अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म में संगीत डीएसपी यानी देवी श्री प्रसाद ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।
Drishyam 2 Trailer: अजय-अक्षय खन्ना की टक्कर देख उत्साहित हुए फैंस, दृश्यम 2 का ट्रेलर आते ही बोले- आग लगा दी
तब्बू की झोली में हैं कई प्रोजेक्ट
तब्बू के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा तब्बू एक और फिल्म में अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस फिल्म 'भोला' में भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा तब्बू की झोली में फिल्म 'कुत्ते' भी है। इसमें वह नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, अर्जुन कपूर और राधिका मदान के साथ नजर आएंगी। तब्बू नेटफ्लिक्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'खुफिया' में भी अली फजल के साथ एक अहम रोल निभाने जा रही हैं।
Madhuri Dixit-Shriram: बाइक राइड के दौरान लड़े थे श्रीराम और माधुरी के नैन, सुपर से भी ऊपर है यह प्रेम कहानी