फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bheed actress Bhumi Pednekar says Akshay Kumar helped her a lot when her mother was sick during COVID pandemic

Bhumi Pednekar: कोविड महामारी के दौरान भूमि की मदद को आगे आए थे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Mon, 20 Mar 2023 02:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Mar 2023 02:11 PM IST
सार

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान भूमि से ऐसे किसी एक्टर का नाम लेने को कहा गया, जिसने कोविड लॉकडाउन के दौरान मदद की हो। 

विज्ञापन
Bheed actress Bhumi Pednekar says Akshay Kumar helped her a lot when her mother was sick during COVID pandemic
भूमि पेडनेकर-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भीड़' को लेकर सुर्खियों में हैं। भूमि इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में कोविड 19 महामारी के दौरान शहरों से पलायन को मजबूर हुए लोगों के दर्द को बयां करने की कोशिश की गई है। हाल ही में भूमि पेडनेकर ने कोविड 19 महामारी का मुश्किलों भरा दौर याद किया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उस वक्त इंडस्ट्री में किन लोगों ने उन्हें मदद दी। 

विज्ञापन


पूछा गया यह सवाल
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान भूमि से ऐसे किसी एक्टर का नाम लेने को कहा गया, जिसने कोविड लॉकडाउन के दौरान मदद की हो। इस पर भूमि ने कहा कि ऐसा कोई एक नाम नहीं है, जिसे वह ले सकें। उन्होंने कहा कि राजकुमार राव से लेकर कार्तिक आर्यन तक सभी ने उनकी मदद की। ऐसे में सिर्फ एक का नाम लेना ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने किया अपनी डिलीवरी डेट का खुलासा, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय को लेकर कही यह बात
भूमि ने आगे कहा कि अगर किसी का नाम लेना ही हुआ तो वह अक्षय कुमार का नाम लेंगी। भूमि ने बताया कि जब कोविड महामारी के दौरान उनकी मां बीमार थीं तो अक्षय ने सच में काफी मदद की। इसके लिए वह अक्की की शुक्रगुजार हैं। बता दें कि अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'रक्षा बंधन' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 
Niharika Konidela: अब चिरंजीवी की भतीजी निहारिका लेंगी तलाक? पति चैतन्य जेवी को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात फिल्म 'भीड़' की करें तो यह 24 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इसमें कोविड महामारी की पहली लहर के दौरान हुए पलायन के दर्द को दिखाया गया है। भूमि और राजकुमार राव के अलावा इस फिल्म में दीया मिर्जा, आशुतोष राणा और पकंज कपूर जैसे सितारे भी हैं।
Kangana-Elon: कंगना ने एलन मस्क के प्यार वाले ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, इशारों-इशारों में ऋतिक पर भी किया वार!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed