साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला ने दिसंबर 2020 में चैतन्य जेवी संग सात फेरे लिए। कपल ने उदयपुर के उदयविलास में डेस्टिनेशन वेडिंग की। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। यूं तो इस जोड़े ने अब तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इनके जरिए एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद नेटिजंस का शक और ज्यादा गहरा गया है।
Niharika Konidela: अब चिरंजीवी की भतीजी निहारिका लेंगी तलाक? पति चैतन्य जेवी को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:14 PM IST
सार
चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला ने पति चैतन्य जेवी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से दोनों के तलाक को लेकर अफवाहें उठने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन