{"_id":"5c3f3547bdec22736c04b5d1","slug":"bhatt-family-missing-on-special-screening-of-why-cheat-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वॉय चीट इंडिया' की स्पेशल स्क्रीनिंग से लापता रहा भट्ट परिवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वॉय चीट इंडिया' की स्पेशल स्क्रीनिंग से लापता रहा भट्ट परिवार
Wed, 16 Jan 2019 07:18 PM IST
Trainee Trainee
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
cheat india
विज्ञापन
'वॉय चीट इंडिया' की स्पेशल स्क्रीनिंग से लापता रहा भट्ट परिवार
विशेष फिल्म के मालिक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे इमरान हाशमी की अगली फिल्म, 'वॉय चीट इंडिया' से इस शुक्रवार को पर्दा उठने वाला है। लेकिन इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ इस बात से पर्दा जरूर उठ गया है कि इमरान हाशमी का अब भट्ट परिवार से कोई खास नाता नहीं रह गया है। 'जन्नत' और 'राज' सीरीज की आखिरी कड़ियों ने जिस तरह इमरान हाशमी के करियर को बट्टा लगाया, उसके चलते ही इमरान ने विशेष फिल्म की फिल्मों से तौबा कर ली थी। अब वह खुद प्रोड्यूसर बन चुके हैं। बतौर प्रोड्यूसर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इमरान की इस पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर भट्ट ब्रदर्स के अलावा उनके कजिन मोहित सूरी और मिलन लूथरिया नहीं आए। पूजा भट्ट और आलिया भट्ट में से भी कोई उनको निर्माता बनने की शुभकामनाएं देने नहीं पहुंचा।