मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके पति से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक भारती ने पूछताछ में ड्रग्स के सेवन की बात कबूली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम लगातार बॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा था।
ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, पति हर्ष से पूछताछ जारी, घर से मिला था गांजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन