फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Betaab and Arjun filmmaker Rahul Rawail tests positive for COVID-19

कोरोना का कहर: मृणाल ठाकुर के बाद फिल्ममेकर राहुल रवैल आए कोरोना पॉजिटिव, पीटीआई ने की पुष्टि

Sun, 02 Jan 2022 03:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 02 Jan 2022 03:25 PM IST
सार

“अर्जुन पंडित” के निर्देशक राहुल रवैल बॉलीवुड की नवीनतम हस्तियों में से एक हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट हाल ही में पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
Betaab and Arjun filmmaker Rahul Rawail tests positive for COVID-19
राहुल रवैल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

"बेताब" और "अर्जुन" जैसी फिल्मों के निर्देशन करने वाले राहुल रवैल कोरोना पॉजिटिव हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता की एक सप्ताह पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। पीटीआई के अनुसार 70 वर्षीय निर्देशक की हालत में सुधार हो रहा है और वह आइसोलेशन में रहकर डॉक्टर्स की सलाह अनुसार सभी एहतियात बरत रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि राहुल रवैल जल्द ही दोबारा कोविड टेस्ट करवाएंगे और उसके बाद ही पता चल पाएगा की वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं या नहीं।

विज्ञापन

ये सितारे भी आ चुके हैं पॉजिटिव
बता दें कि निर्देशक बॉलीवुड की नवीनतम हस्तियों में से एक हैं, जिनकी हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला, निर्माता रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी पॉजिटिव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में इस अभिनेत्री की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
शनिवार को, मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अपने काेरोना पॉजिटिव आने की खबर दी थी। उन्होंने लिखा, "मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।" उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने का भी आग्रह किया और कहा, "यदि आप पिछले कुछ दिनों में मुझे से मिले हैं, तो आपसे अनुरोध है कि कृपया तुरंत परीक्षण करवाएं। सभी सुरक्षित रहें।"

विज्ञापन

गुरुवार को नोरा की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
वहीं 30 दिसंबर को, नोरा फतेही ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह डॉक्टर्स की देखरेख में अपना इलाज करवा रही हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वायरस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है।

नहीं थम रहा कोरोना का कहर
शनिवार को, मुंबई में कोविड-19 के 6,347 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में 2716 और कोलकाता में 2398 नए केस दर्ज हुए हैं। अगर ओमिक्रॉन की बात करें तो इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक ओमिक्रॉन के 1400 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed