फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Besharam Rang: Pathaan First Song Deepika Shahrukh Trolled for copying the track memes getting viral

Besharam Rang: 'पठान' के गाने पर लगा चोरी का आरोप, डांस पर बन रहे मजेदार मीम्स, नेटिजन्स बोले- माता आ गई क्या?

Wed, 14 Dec 2022 10:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Dec 2022 10:20 AM IST
सार

दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' नेटिजन्स के निशाने पर आ गया है। दीपिका के डांस पर जमकर मीम्स वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Besharam Rang: Pathaan First Song Deepika Shahrukh Trolled for copying the track memes getting viral
पठान का गाना 'बेशर्म रंग' - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस उनकी अगले साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे हैं, जो इस फिल्म को भी ट्रोल करने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हैं। लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए दो दिन पहले मेकर्स ने 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज किया था, लेकिन गाना सामने आते ही बायकॉट गैंग ने इसे भी अपने निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं और इतना ही नहीं इस गाने पर चोरी का आरोप भी लगा रहे हैं। ऐसे में इस गाने पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते 'बेशर्म रंग' ट्रेंड भी हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल हो रहे मजेदार मीम्स
'पठान' फिल्म से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का बोल्ड और इरोटिक सॉन्ग 'बेशर्म रंग' इन दिनों सबकी जुबान पर है। लेकिन उसकी वजह गाने की बड़ाई नहीं बल्कि बुराई है। दरअसल, दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने पर जैन के मरीबा गाने की धुन चुराने का आरोप लग रहा है। इतना ही नहीं लोगों को दीपिका पादुकोण के सेंसुअस डांस स्टेप्स भी कुछ रास नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया हैंडलर्स ने 'बेशर्म रंग' से दीपिका के डांस स्टेप्स पर मीम्स बना डाले हैं। इन मीम्स के जरिए नेटिजन्स दीपिका की क्लास लगा रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा- माता आ गई क्या?
दीपिका पादुकोण का बोल्ड और ग्लैमरस अवतार दिखाते इस गाने में उनके पावरफुल डांस ने जहां कुछ लोगों को दीवाना बना दिया है, वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्हें यह स्टेप्स फूटी आंख नहीं सुहा रहे हैं। ऐसे में इनपर मजेदार मीम्स बनाए जा रहे हैं। जैसे 'बेशर्म रंग' के एक स्टेप में दीपिका ट्वर्क करती दिखाई दे रही हैं, इस स्टेप को लेकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'पान पराग लक्स चिंटी चिप्स अवॉर्ड गारंटी इस बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या बेड के नीचे चप्पल ढूंढ रही हो?' एक अन्य ने निर्देशक, कोरियोग्राफर और दीपिका तीनों को निशाने पर लेते हुए पूछा, 'निर्देशक, कोरियोग्राफर और मेरी फेवरेट दीपिका क्या सोच रही थीं? बैकग्राउंड डांसर ऐसा डांस कर रहे हैं, जैसे सब पर माता आ गई हो।'

विज्ञापन

लोगों ने लगाया चोरी का आरोप
कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो दीपिका के डांस के साथ-साथ इस पूरे गाने पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, नेटिजन्स 'बेशर्म रंग' को पूरी तरह से कॉपी किया हुआ बता रहे हैं, जो इस गाने पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। लोगों को लगता है कि इस गाने की बीट्स बिल्कुल जैन के मकीबा गाने के जैसे हैं, जिसकी वजह से सभी इसपर गाना चुराने का आरोप लगा रहे हैं। अपनी बात को सही साबित करने के लिए लोग 'बेशर्म रंग' और 'मकीबा' दोनों ही गानों के वीडियो साथ में साझा कर रहे हैं। इन सबके चलते 'पठान' बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed