{"_id":"4912aa356d4ce9510a573bbd42f460f1","slug":"besharam-link-leads-to-sunny-leone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर के पते पर सनी लियोन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर के पते पर सनी लियोन
मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको यह सुनकर अटपटा लग सकता है। लेकिन बात है सही। इन दिनों सनी लियोन रणबीर कपूर के पते पर मिल रही हैं। मजे की बात यह है कि सनी लियोन को इसके बारे में कुछ पता भी नही हैं।
विज्ञापन
दरअसल यह किस्सा रणबीर की फिल्म 'बेशरम' से जुड़ा हुआ है। उनकी इस फिल्म का उनके प्रशंसकों को बहुत इंतजार भी है। लेकिन इधर एक पोर्न साइट ने रणबीर की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
दरअसल रणबीर के फैन उनकी इस फिल्म के बारे में जानकारी हासिल करने और ट्रेलर देखने के लिए जब वेब साइट में जाते हैं, तो वहां सनी लियोन दिखने लगती हैं। ऐसे में साइट सर्च करने वाले अपने आपको ठगा महसूस करते हैं। उनकी समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा कैसे हो जाता है?
विज्ञापन
असल में रणबीर की इस फिल्म के नाम और पोर्न साइट के नाम की समानता की वजह से ऐसा हो रहा है। इस बारे में सनी लियोन का कहना है कि उनकी बेशर्म नाम की कोई साइट नहीं है।
हां, इस साइट में पड़े हुए फोटो जरूर उनके हैं, जो एक अमेरिकी कंपनी के लिए काफी पहले शूट किए थे। फिल्म बेशर्म के प्रोड्यूसर हिमांशु मेहरा का इस बारे में कहना है कि उन्हें फिल्म के नाम से मिलती जुलती एडल्ट साइट की कोई जानकारी नहीं थी।
अब जब इस तरह की बात सामने आई है, तो उनकी टीम इस समस्या से निजात पाने के लिए कोई उपाय खोजेगी।