फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bengali director Arun Roy dies of lung infection at the age of 56 details inside report

Arun Roy Dies: बंगाली निर्देशक अरुण रॉय का 56 साल की उम्र में निधन, फेफड़ों में थी दिक्कत

Thu, 02 Jan 2025 01:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 02 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

बाघा जतिन और हीरालाल जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बंगाली निर्देशक अरुण रॉय का आज गुरुवार को निधन हो गया। वह सिर्फ 56 साल के थे। फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी।
 

विज्ञापन
Bengali director Arun Roy dies of lung infection at the age of 56 details inside report
दिवंगत निर्देशक अरुण रॉय - फोटो : फेसबुक अरुण रॉय

विस्तार

मशहूर बंगाली निर्देशक अरुण रॉय का गुरुवार को 56 साल की उम्र में फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण निधन हो गया। रॉय एक साल से कैंसर से जूझ रहे थे। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने उनकी मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

कैसी थी दिवंगत निर्देशक अरुण की सेहत
अरुण रॉय, जिनका असली नाम अरुणव रायचौधरी है। हाल ही में बिगड़ती सेहत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उन्हें आईसीयू में रखा गया था और फिर उन्हें BiPAP सिस्टम की मदद से रखा गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत और बिगड़ जा रही थी, जिसके वजह से उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था इलाज
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दिवंगत निर्देशक का इलाज कर रहे डॉ. किंजल नंदा ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने फेसबुक पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी शेयर की, जिसमें लिखा, "मेरे हीरालाल, शांति से रहो, बिल्कुल असली हीरालाल की तरह।" डॉ. नंदा ने बताया कि अरुण रॉय को गुरुवार दोपहर 1 बजे उनके हरिदेवपुर स्थित घर पर ले जाया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को टेक्नीशियन स्टूडियो में रखा जाएगा, ताकि प्रशंसक और सहकर्मी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।
 
विज्ञापन

कब पता चला था कि अरुण को कैंसर था
2023 की 'बाघा जतिन' क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ मुखर्जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एसोफैजियल कैंसर का पता चला था।

फिल्म इंडस्ट्री में कैसे मिली पहचान
अरुण रॉय को बंगाली सिनेमा में उनके बेहतरीन निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'हीरालाल' के जरिए बड़ी पहचान बनाई थी, जिसमें किंजल नंदा अहम किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म की सफलता के बाद, अरुण को सिनेमा की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त हुआ। अरुण रॉय को उनकी पहली ही फिल्म हीरालाल से काफी प्रसिद्धि मिली थी। इसके अलावा 2023 में 'बाघा जतिन' क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ मुखर्जी के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई, जिसका किरदार देव ने निभाया था। इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। 
Ibrahim Ali Khan-Palak: बॉयफ्रेंड इब्राहिम संग नए साल का जश्न मनाकर मुंबई लौंटी पलक? एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed