फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bengali actress Andrila Sharma passed away of brain haemorrhage she was only 24 years old

दुखद: बांग्ला अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन, महज 24 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

Sun, 20 Nov 2022 02:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 02:24 PM IST
सार

बांग्ला अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का महज 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। ब्रेन स्ट्रोक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नाजुक हालत के चलते वह वेंटिलेटर पर थीं। 

विज्ञापन
Bengali actress Andrila Sharma passed away of brain haemorrhage she was only 24 years old
एंड्रिला शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अभिनेत्री एंड्रिला के फैंस भी स्तब्ध हैं। बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री के सिर में खून का थक्का जम गया था। जिसके बाद मंगलवार रात उनका ऑपरेशन हुआ था और तब से कोमा की स्थिति में वह वेंटिलेटर पर थीं। 

Trending Videos

19 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं अभिनेत्री
एंड्रिला शर्मा को एक नवंबर की रात ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 19 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम अभिनेत्री एंड्रिला को कई बार दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अभिनेत्री ने रविवार दोपहर तकरीबन 1 बजे अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार दे चुकी थीं कैंसर को मात
एंड्रिला शर्मा इतनी छोटी सी उम्र में दो बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर से जंग जीत ली थी। एंड्रिया शर्मा को जब दूसरी बार कैंसर का पता चला था तब उन्होंने अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया। उस दौरान उनके कीमोथेरेपी के सेशन चले थे, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह ठीक बताया था।

विज्ञापन

एंड्रिला शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी से लेकर ओटीटी तक काम किया था और अपनी अलग पहचान बनाई थी। एंड्रिला शर्मा ने छोटे पर्दे से अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले वह टीवी शो झूमर में नजर आईं और इसके बाद वह उन्होंने कई पॉपुलर शोज में मुख्य किरदार भी अदा किए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed