{"_id":"5b3d91dd4f1c1b07278b49af","slug":"bengali-actor-jisshu-sengupta-will-play-kangana-ranaut-husband-role-in-manikarnika","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत के पति का किरदार निभाएगा ये हीरो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत के पति का किरदार निभाएगा ये हीरो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। फिल्म में साउथ, मराठी और बांग्ला फिल्मों के कई एक्टर्स को जोड़ा गया है।
फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं। जिनका विवाह कम उम्र में झांसी के राजा गंगाधर राव से हो जाता है। फिल्म में बांग्ला फिल्मों के एक्टर जीशु सेनगुप्ता गंगाधर राव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक कृष ने इस रोल के लिए उन्हें चुना है।
बात करें जीशु की तो वह बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी। जीशु को असली पहचान साल 2002 में निर्देशक अपर्णा सेन की चर्चित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' और साल 2015 में आई शुजित सरकार की बॉलीवुड फिल्म 'पीकू' से मिली थी। फिल्म पीकू में वह छोटे किरदार में नजर आए थे।