फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   before release Sunny Leone web series in controversy

सनी लियोनी की फ़िल्म के नाम पर विरोध क्यों? कौन कर सकता है 'कौर' शब्द का इस्तेमाल

Sun, 15 Jul 2018 12:07 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 15 Jul 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
before release Sunny Leone web series in controversy
पूर्व पॉर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के जीवन पर बन रही फिल्म 'करनजीत कौर' रिलीज़ होने से पहले विवादों में घिर गई है।सनी लियोनी के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म में उनके बचपन से लेकर उनके पॉर्न स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक का सफ़र दिखाया गया है।
विज्ञापन


बीती 5 जुलाई को फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब से लेकर ट्विटर और फ़ेसबुक पर फिल्म के समर्थन से लेकर इसके विरोध में तमाम टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


ट्विटर यूज़र पवन गोग्ना लिखते हैं कि 'एक पंजाबी सिख लड़की होने के नाते आपने बस अपना ही नहीं, अपने परिवार का नाम भी बर्बाद किया है, एक असफल हुए व्यक्ति की बायोपिक में कोई रुचि नहीं हैं।' लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इस फ़िल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए आधिकारिक रूप से इसका विरोध करने का फ़ैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में कौर शब्द का इस्तेमाल क्यों?

before release Sunny Leone web series in controversy
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने फ़िल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि सनी लियोनी ने फ़िल्म के नाम में कौर शब्द का इस्तेमाल क्यों किया है। समिति के प्रवक्ता दलजीत सिंह बेदी ने बीबीसी को बताया, "उनका काम पॉर्न स्टार का था। वो बचपन में सिख थीं और आगे उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म को अपनाया है, उनके पति भी ईसाई धर्म के ही हैं। सिख धर्म में सिंह और कौर जैसे उपनामों का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में उन्हें इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था जिससे सिख धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचती हो। इसलिए उनसे कहा गया है कि वह कौर शब्द का इस्तेमाल न करें।"

दलजीत सिंह बेदी आगे कहते हैं कि इस फ़िल्म में कौर शब्द के इस्तेमाल पर वह अपने विरोध को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।इसके बाद जब बीबीसी ने उनसे ये जानने की कोशिश की कि 'कौर' शब्द सनी लियोनी के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा हुआ है तो ऐसे में वह इस शब्द का प्रयोग क्यों नहीं कर सकतीं।

इस सवाल पर बेदी बताते हैं कि ''सनी लियोनी एक ईसाई होने के नाते जो करना हो वो कर सकती हैं, लेकिन वह इन शब्दों का प्रयोग न करें और वह अपनी फ़िल्म को 'सनी लियोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' के रूप में क्यों रिलीज़ नहीं करती हैं।''

न्यूज़ वेबसाइट डीएनए की ख़बर के मुताबिक़, इस फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह पूरी तरह सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हैं और वह ख़ुद भी सिख हैं, लेकिन उनके लिए ये बेहद अचंभित करने वाली बात है कि आधुनिक समय में किसी के द्वारा उसके पारिवारिक नाम का इस्तेमाल करने पर विरोध जताया जा रहा है।

कौन कर सकता है 'कौर' शब्द का इस्तेमाल?

before release Sunny Leone web series in controversy
सिख समुदाय में महिलाएं अपने नाम के आख़िर में 'कौर' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है जिसका मतलब राजकुमारी होता है। दरअसल सिख समुदाय के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह ने लोगों को धर्म में शामिल करते हुए महिलाओं को कौर सरनेम और पुरुषों को सिंह नाम दिया था।

सिख धर्म के सिद्धांतों के मुताबिक़, महिला और पुरुषों का दर्जा एक बराबर होता है और महिलाओं को अपना जीवन जीने के लिए पुरुषों के उपनाम को अपने नाम के पीछे लगाने की ज़रूरत नहीं होती है।

फिल्म में क्या है ख़ास

before release Sunny Leone web series in controversy
सनी लियोनी के जीवन पर बन रही ये बायोपिक इस मामले में ख़ास होगी कि ये उन चुनिंदा बायोपिक में शामिल होगी जिनमें उन लोगों ने ख़ुद अभिनय किया है जिन पर फ़िल्म आधारित थी। इससे पहले मुहम्मद अली के जीवन पर बनी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट - माय ओन स्टोरी' में मुहम्मद अली ने ख़ुद एक्टिंग की थी। हालांकि, इस फिल्म में सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर का किरदार मार्क बकर निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed