वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Battle Of Galwan New Song Main Hoon: देशभक्ति के बाद अब ‘बैटल ऑफ गलवां’ का पहला रोमांटिक सॉन्ग भी रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान और चित्रांगदा के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ अरिजीत सिंह की आवाज में जारी हुआ था। अब फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज किया गया है। इस रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ को मेकर्स ने आज वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया है।
प्यार और तड़प दोनों को दिखाता है गीत
मेकर्स की ओर से इस गाने को सोशल मीडिया पर साझा किया है। ‘बैटल ऑफ गलवां’ का यह रोमांटिक गीत सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है। ‘मैं हूं’ एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हंसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतजार तक का सफर दिखाया गया है। यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाता है। गाने में सलमान और चित्रांगदा के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री भी अच्छी लगती है।
View this post on Instagram
श्रेया घोषाल और अयान ने दी है आवाज
इस रोमांटिक गाने में दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल और गायक अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। अयान ने ही गाने में संगीत भी दिया है और इसे कंपोज किया है। वहीं गाने के बोल अयान लाल और शब्बीर अहमद ने मिलकर लिखे हैं। अब देखना ये है कि ‘मातृभूमि’ के बाद ‘मैं हूं’ दर्शकों को कितना लुभा पाता है।
यह खबर भी पढ़ेंः गुलजार ने सिखाई ‘पहली मोहब्बत’, जावेद ने प्रेमिका को बताया शायर का ख्वाब; इरशाद को ‘इश्क’ में दिखा ‘रिस्क’
17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है। जहां भारतीय सैनिकों ने बिना किसी हथियार के चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था।