फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Basketball League NBA Basketball player Satnam Singh biopic will make soon

अब एनबीए खेलने वाले सतनाम सिंह की बनेगी बायोपिक

Thu, 05 Sep 2019 07:31 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 05 Sep 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Basketball League NBA Basketball player Satnam Singh biopic will make soon
Satnam Singh - फोटो : amar ujala mumbai
चार साल पहले एकाएक सुर्खियों में बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह की उपलब्धियों पर जी स्टूडियो एक बायोपिक बनाने जा रहा है। सतनाम सिंह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनका चयन अमेरिका की मशहूर बास्केटबाल लीग एनबीए के लिए हुआ।
विज्ञापन


सतनाम सिंह भामरा एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसियेशन) के लीग मैचों में में डलास मैवरिक्स और एनबीएल (नेशनल बास्केटबॉल लीग) ऑफ कनाडा  में सेंट जॉन्स एज की तरफ से खेलते हैं। 10 दिसंबर 1995  को बरनाला, पंजाब में पैदा हुए सतनाम की 10 साल ही उम्र में उनकी लंबाई पांच 5 फुट से ज्यादा हो गई तो उनके पिता ने उन्हें बास्केटबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया। पहले लुधियाना और उसके बाद पंजाब टीम के लिए खेल चुके सतनाम चार साल पहले स्कॉलरशिप मिलने के बाद अमेरिका चले गए।
विज्ञापन


अपने संघर्ष और अपनी कामयाबी पर फिल्म बनने की पुष्टि करते हुए सतनाम सिंह कहते हैं, ‘यह अब भी किसी सपने जैसा ही लगता है कि मेरे ऊपर भी एक फिल्म बनने जा रही है। एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे हमेशा स्पोर्ट्स फिल्में पसंद रही हैं और मेरे लिए ये बहुत बड़े सम्मान की बात है कि अब एक स्पोर्ट्स फिल्म मेरे ऊपर भी बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्केटबॉल एक ऐसा खेल है जिसके भारत में विकास की असीम संभावनाएं हैं। मैं आशा करता हूं कि इस फिल्म से लोगों को इस खेल के लिए हौसला मिलेगा और लोग इस खेल को देखने भी भारी संख्या में आना शुरू करेंगे।’ जी स्टूडियो की ये फिल्म एक वेब फिल्म है और ये जी के ओटीटी जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed