{"_id":"5c405488bdec227324213aca","slug":"bangalore-high-court-banned-cheat-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: इमरान हाशमी के फैंस के लिए बुरी खबर, कोर्ट ने 'वाय चीट इंडिया' की रिलीज पर लगाई रोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: इमरान हाशमी के फैंस के लिए बुरी खबर, कोर्ट ने 'वाय चीट इंडिया' की रिलीज पर लगाई रोक
Thu, 17 Jan 2019 03:43 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
cheat india
टी सीरीज के बैनर तले शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म चीट इंडिया (बदला हुआ नाम – वॉय चीट इंडिया) के प्रदर्शन और वितरण पर अदालत ने रोक लगा दी है। वाइब्रैंट मीडिया नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी ने टी सीरीज, फिल्म के प्रोड्यूसरों तनुज गर्ग और इमरान हाशमी पर आरोप लगाया है कि ये फिल्म उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन करती है। पेश किए गए कागजात के आधार पर अदालत ने अगली सुनवाई तक इस फिल्म के किसी भी तरह के वितरण, प्रदर्शन और इसके व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने का फैसला सुनाया।
अमर उजाला ने 8 जनवरी को फिल्म चीट इंडिया के शीर्षक और इसकी कहानी को लेकर उठे विवाद की खबर सबसे पहले प्रकाशित की थी। परीक्षाओं में नकल के सहारे मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले माफिया पर बनी फिल्म चीट इंडिया को लेकर प्रोडक्शन हाउस वाइब्रैंट मीडिया ने फिल्म निर्माताओं की संस्था इम्पा और फिल्म लेखकों की संस्था स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में फिल्म चीट इंडिया के खिलाफ लिखित शिकायत की भी की थी। इस बारे में टी सीरीज की तरफ से वाइब्रेंट मीडिया से बातचीत भी हुई लेकिन मामला सुलझाने के लिए न टी सीरीज की तरफ से कोई पहल हुई और न ही इसके प्रोड्यूसर तनुज गर्ग की तरफ से।

हालांकि खबर छपने के तुरंत बाद फिल्म निर्माताओं ने चीट इंडिया का नाम बदलकर वॉय चीट इंडिया कर लिया और फिल्म के पोस्टर व अन्य प्रचार सामग्री में भी फिल्म का ये नया नाम जारी कर दिया गया। उधर, वाइब्रेंट मीडिया की तरफ से बेंगलुरू की एक अदालत में दायर किए गए मुकदमे की बुधवार को सुनवाई हुई जिसमें अदालत में फिल्म राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर कराई गई कहानी, इम्पा की तरफ से वाइब्रेंट मीडिया को मिले फिल्म के शीर्षक के अलावा ट्रेडमार्क पंजीकरण के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए। इन सारे कागजात पर गौर करने के बाद अदालत ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए आरोपित पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है।
अमर उजाला ने जब इस बाबत वाइब्रेंट मीडिया से संपर्क किया तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अदालत के आदेश की प्रतियां टी सीरीज और तनुज गर्ग के अलावा फिल्म से जुड़े बाकी लोगों को भी भेज दी गई हैं। इस बारे में टी सीरीज का पक्ष जानने की कोशिश भी की गई लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।