फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Bajrangi Bhaijaan' will surely broke records

'बजरंगी भाईजान' पर फिदा हुईं सोनाक्षी सिन्हा, करती रहती हैं तारीफ

Mon, 22 Jun 2015 08:55 AM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
'Bajrangi Bhaijaan' will surely broke records

'दबंग' से सलमान खान के साथ अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान से अभी भी खासी प्रभावित हैं। वो दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म "बजरंगी भाईजान" की दिल खोलकर तारीफ कर रही है।

विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि सलमान की यह फिल्म बड़ी हिट साबित होगी वाली है। सोनाक्षी को बजरंगी भाईजान का ट्रेलर काफी पसंद आया है। सोनाक्षी का कहना है कि 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोडे़गी।
विज्ञापन


सोनाक्षी ने टिवटर पर लिखा 'तो ठीक है। ट्विटर टूटा, फेसबुक टूटा, इंटरनेट भी टूटा और अब बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड टूटेंगे। ये इसलिए क्योंकि 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर आउट हो चुका है धमाकेदार।' सोनाक्षी ने ट्रेलर का लिंक भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना को भी है "बजरंगी भाईजान" से भारी सफलता की उम्मीद

'Bajrangi Bhaijaan' will surely broke records

"बजरंगी भाईजान" की नायिका करीना कपूर को भी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाके की उम्मीद है। करीना ने ट्रेलर रिलीज के मौके पर कहा है कि बिना प्रचार के ही ये फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा कमा लेगी। करीना के बाद अब सोनाक्षी ने भी फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ देने की बात कही है।

"बजरंगी भाईजान" ईद पर रिलीज हो रही है ईद पर सलमान की फिल्में काफी अच्छा बिजनेस करती रही हैं। "बजरंगी भाईजान" इन दोनों अभिनेत्रियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है ये तो ईद पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed