{"_id":"64f22fce9bf1624f6206d163","slug":"badshah-singer-and-rapper-brutally-trolled-for-saying-he-does-not-support-objectification-of-women-in-music-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badshah: 'गानों में चीजों की तरह महिलाओं का इस्तेमाल कतई नहीं' कहने पर बादशाह ट्रोल, यूजर्स बोले- हाथी के दांत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badshah: 'गानों में चीजों की तरह महिलाओं का इस्तेमाल कतई नहीं' कहने पर बादशाह ट्रोल, यूजर्स बोले- हाथी के दांत
Sat, 02 Sep 2023 12:28 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:28 AM IST
सार
बादशाह पर व्यूज खरीदने से लेकर अपने गानों में महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा है। लेकिन हाल ही में बादशाह ने महिलाओं को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जो नेटिजन्स के गले के नीचे नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह की लोगों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने गानों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। बादशाह ने 'गर्मी', 'पानी पानी', 'काला चश्मा' और 'गेंदा फूल' जैसे कई चार्टबस्टर गाने दिए हैं। लेकिन इन्हीं गानों की वजह से कई बार बादशाह विवादों में भी फंस जाते हैं। बादशाह पर व्यूज खरीदने से लेकर अपने गानों में महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा है। लेकिन हाल ही में बादशाह ने महिलाओं को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जो नेटिजन्स के गले के नीचे नहीं उतरा। सोशल मीडिया पर बादशाह को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं को महिमामंडित नहीं करते बादशाह
हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बादशाह ने कहा कि वह एक जिम्मेदार और सम्मान जनक व्यक्ति हैं और वह महिलाओं को वस्तु की तरह इस्तेमाल किए जाने वाले म्यूजिक का सपोर्ट नहीं करते हैं। बादशाह ने कहा, 'मैं उस संगीत को स्वीकार नहीं करता जो महिलाओं को चीजों की इस्तेमाल करता है। मेरे घर में परिवार की महिला सदस्य हैं और मेरा संगीत जिम्मेदारी और सम्मान के स्थान से आता है।'
विज्ञापन
R Madhavan: एफटीआईआई के अध्यक्ष बने अभिनेता आर माधवन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
विज्ञापन
लोगों को नहीं रास आई बादशाह की बातें
जब इस इंटरव्यू में बादशाह से उनके गानों के बोलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं काफी हद तक आपके जैसा हूं। मैं अपने संगीत के माध्यम से लोगों को वही बताता हूं जो मैं देखता हूं। मैं मनोरंजन के लिए कुछ गीतात्मक स्वतंत्रता लेता हूं क्योंकि, कला आजादी के बारे में ही है।' जहां बादशाह बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, वहीं जैसे ही यह इंटरव्यू सबके सामने आया नेटिजन्स ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Jailer: जेलर की सफलता से खुश होकर मेकर्स ने रजनीकांत और नेल्सन को तोहफे में दीं गाड़ियां, करोड़ों में है कीमत
बुरी तरह से ट्रोल हो रहे बादशाह
नेटिजन्स ने बादशाह की जमकर क्लास लगाई और तरह-तरह के कमेंट भी किए। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'हिप्स लिप्स आइज थाईज सब गजब... तो बेगम ने लिखा था।' दूसरे ने लिखा, 'हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और का आदर्श उदाहरण।' वहीं एक अन्य ने तो बादशाह को गधा ही बता डाला। उसने लिखा, 'अब गधे भी घोड़े की रेस में दौड़ेंगे।' बता दें, इससे पहले बादशाह के ऊपर व्यूज खरीदने का आरोप भी लग चुका है।
OMG 2: अक्षय कुमार ने इसलिए फिल्म में गाया था 'उड़ जा काले कावा गाना', निर्देशक अमित ने किया खुलासा