फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bachpan ka pyar fame Sahdev Dirdo was seriously injured in the road accident

Sahdev Dirdo Accident: ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो का हुआ एक्सीडेंट, सिर पर आई गंभीर चोट

Tue, 28 Dec 2021 08:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 28 Dec 2021 08:25 PM IST
सार

‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें सिर में काफी चोट आई है।

विज्ञापन
bachpan ka pyar fame Sahdev Dirdo was seriously injured in the road accident
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें इस हादसे में काफी चोट आई है, जिसके बाद सहदेव को सुकमा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस अस्पताल में सहदेव का इलाज चल रहा है। बता दें कि सहदेव सुकमा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 

bachpan ka pyar fame Sahdev Dirdo was seriously injured in the road accident
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram
जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी दिए गए हैं। सहदेव को देखने के लिए एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सहदेव का हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को सहदेव का ठीक से इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं, अब सहदेव को जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

bachpan ka pyar fame Sahdev Dirdo was seriously injured in the road accident
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram
कौन हैं सहदेव
सुकमा के रहने वाले सहदेव सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और इसी वजह से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। इस वीडियो में सहदेव अपनी क्लास के अंदर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, उनकी आवाज काफी लड़खड़ा रही थी लेकिन सहदेव का वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था, जिस वजह से हर कोई इस पर रील बना रहा था। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सहदेव के वीडियो पर रील बनाए थे।

 
विज्ञापन

bachpan ka pyar fame Sahdev Dirdo was seriously injured in the road accident
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram
बादशाह संग कर चुके हैं काम
सहदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक ट्रेंड में रहा था। उनके इस वीडियो को सिंगर-रैपर बादशाह ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था, जिस वजह से उन्हें बादशाह संग काम करने का मौका मिला। सहदेव का वीडियो देखने के बाद बादशाह ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने दिल्ली में मुलाकात की। बादशाह ने ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर सहदेव के साथ गाना भी तैयार किया, जिसमें सहदेव नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed