Huma Qureshi: थिएटर में रो पड़े साकिब सलीम और हुमा कुरैशी, फैंस से की एक खास गुजारिश; देखें वायरल वीडियो
Huma Qureshi Viral Video: हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी उम्मीद हैं। एक वायरल वीडियो में उन्हें अपने भाई के साथ रोते हुए देखा गया। साथ ही फैंस से भी एक खास गुजारिश हुमा कुरैशी ने की है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, इसमें हुमा कुरैशी, उनके भाई और एक्टर साकिब सलीम एक थिएटर में अपनी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का रेस्पॉन्स देखने पहुंचे। थिएटर में अच्छी-खासी संख्या में दर्शक बैठे थे। हुमा कुरैशी और साकिब ने फैंस को थिएटर में पहुंचकर सरप्राइज दिया। इसके अलावा दोनों भाई-बहन भावुक भी हो गए।
क्यों थिएटर में रो पड़े साकिब सलीम और हुमा कुरैशी?
वायरल वीडियो में हुमा बताती हैं कि इस फिल्म के लिए साकिब कई साल से मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि ‘बेबी डू डाई डू’ को साकिब ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, रचित सिंह, चंकी पांडे अहम रोल में नजर आए हैं। हुमा थिएटर में फैंस की अच्छी खासी भीड़ देखकर खुश होती हैं। वह कहती हैं, ‘साकिब हमारे घर में सबको जोड़कर रखता है।’ फिर वह रोने लगती हैं, साकिब भी भावुक होते हैं। दोनों भाई-बहन गले लगते हैं।
हुमा आगे ऑडियंस से कहती हैं, ‘अब यह आपकी फिल्म है। अच्छी लगे तो सबको जाकर बताना।’
विज्ञापन विज्ञापन
थिएटर में इस फिल्म से हुई ‘बेबी डू डाई डू’ की टक्कर
फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की टक्कर थिएटर में आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ से है। दोनों ही वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्में हैं। लेकिन दर्शकों को ‘अल्फा’ ज्यादा पसंद आ रही है। आलिया के अलावा इस फिल्म में शरवरी भी हैं, दोनों ने खूब एक्शन सीन्स फिल्म में किए हैं।
हुमा कुरैशी स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में धीमी शुरुआत की है।