फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babil khan viral video fans react on actors look shakti kapoor unable to recognise

Babil Khan: महीनों बाद नजर आए इरफान के बेटे बाबिल, पहचान नहीं पाए शक्ति कपूर; यूजर्स बोले- पहले जैसा नहीं रहा

Tue, 07 Oct 2025 03:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Oct 2025 03:00 PM IST
सार

Babil Khan Spotted At Airport: इरफान खान के बेटे बाबिल खान को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लंबे समय बाद किसी पब्लिक प्लेस पर नजर आए बाबिल के वीडियो तुरंत वायरल हो गए। इसी दौरान शक्ति कपूर भी एयरपोर्ट पर दिखे जो बाबिल को पहचान नहीं पाए।

विज्ञापन
Babil khan viral video fans react on actors look shakti kapoor unable to recognise
शक्ति कपूर, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@filmygyan, @viralbhayani

विस्तार

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक्टर बाबिल खान के वीडियो काफी वायरल रहे। वह लंबे वक्त के बाद पब्लिक प्लेस पर नजर आए। बाबिल के वायरल वीडियो देखते है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ बाबिल को सपोर्ट करते दिखे, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। 

विज्ञापन

एनर्जेटिक नहीं नजर आए बाबिल खान
एयरपोर्ट पर जब पैपराजी को बाबिल खान पोज दे रहे थे तो वह बिल्कुल भी एनर्जेटिक नजर नहीं आए। बाबिल को इस तरह देखकर कई फैंस दुखी हुए। यह फैन ने बाबिल के लिए कमेंट लिखा, ‘आप बहुत अच्छे एक्टर हो, अपना कॉन्फिडेंस मत खोना। हम आपको मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स बाबिल पर तंज कसते दिखे। एक यूजर ने लिखा, ‘सबकुछ सही चल रहा था फिर खुद ही सब चीजों पर पानी फेर दिया।’ एक अन्य यूजर ने भी कमेंट लिखा, ‘कुछ लोग अपनी आर्ट को खराब कहते हैं, ऐसे में वही खत्म हो जाते हैं।’ 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)






बाबिल खान को शक्ति कपूर नहीं पहचान पाए 

मुंबई एयरपोर्ट पर बाबिल के बाद शक्ति कपूर भी नजर आए। जब बाबिल आगे निकल गए तो इसके बाद पैपराजी शक्ति कपूर की फोटो लेने लगे। पैपराजी से शक्ति कपूर ने पूछा, ‘अभी कौन गया उधर?’ इस सवाल के जवाब में पैपराजी ने बाबिल का नाम बताया है। लेकिन शक्ति कपूर उन्हें पहचान नहीं पाए। इस पर पैपराजी कहते हैं, ‘इरफान खान का बेटा बाबिल।’ इसके बाद शक्ति कपूर सिर हिलाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


क्या थी बाबिल खान की कंट्रोवर्सी 
कुछ महीने पहले बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। दावा किया गया कि इस वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताया था। इस लिस्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी शामिल था। बाद में बाबिल की टीम और उनकी मां सुतापा ने कहा था कि वो इन दिनों काफी परेशान हैं। एक बयान जारी करते हुए सुतापा ने कहा था कि अनन्या, सिद्धांत चतुर्वेदी और अर्जुन कपूर जैसे एक्टर्स बाबिल का सपोर्ट करते हैं। इसके बाद बाबिल एक लंबे ब्रेक पर चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed