फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   RRR Actor Ram Charan preparing for his next movie shares video from Africa says workout has no vacation

Ram Charan: अगली फिल्म के लिए पसीना बहाते नजर आए राम चरण, बोले- वर्कआउट के मामले में कोई छुट्टी नहीं

Thu, 17 Nov 2022 05:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 17 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

राम चरण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कसरत करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
RRR Actor Ram Charan preparing for his next movie shares video from Africa says workout has no vacation
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम चरण दक्षिण के चर्चित सितारों में शुमार हैं। फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद दुनियाभर में उनके चाहने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। बता दें कि एक्टर इन दिनों अफ्रीका भ्रमण पर हैं। जापान में लंबी छुट्टियां बिताने के बाद अब वह अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ अफ्रीका की सैर पर हैं। राम चरण भले ही छुट्टियों पर निकले हुए हैं, लेकिन इस दौरान भी वह अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनका हालिया वीडियो देखकर इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


कर रहे कड़ी मशक्कत
राम चरण अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इसके पीछे उनकी कड़ी मशक्कत होती है। राम चरण चाहें, जहां भी हों वह वर्कआउट करना मिस नहीं करते हैं। अफ्रीका में  घूमते हुए भी उन्होंने अपने लिए जिम जैसे साधन जुटा लिए। वह खुले रेतीले इलाके में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। कहीं वह चट्टान के सहारे ऊंची छलांग लगाते नजर आ रहे हैं तो कहीं पत्थर से बने डंबल के सहारे पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


लिखा दिलचस्प कैप्शन
राम चरण ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ऑरेंज कलर के शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर के साथ वहां के मूल निवासी भी नजर आ रहे हैं, जो वर्कआउट के दौरान उनका साथ दे रहे हैं। राम चरण पहले तैराकी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह वर्कआउट करते और फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, 'अपनी आगामी फिल्म के लिए पूरी तैयारी है। वर्कआउट के लिए कोई छुट्टी का दिन नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)



जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण यह तैयारी निर्देशक शंकर की अगली फिल्म के लिए कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, इसलिए इसे 'आरसी15' कहा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह काफी बड़े बजट की फिल्म है और न्यूजीलैंड में इसकी शूटिंग होगी। अफ्रीका में छुट्टियां बिताने के बाद उम्मीद है कि राम चरण न्यूजीलैंड के लिए रवाना हों। राम चरण के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल करने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed