फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baahubali 2 To Not Release In Karnataka Due To Satyaraj's Comment On Cauvery Water Dispute

इस राज्य में नहीं रिलीज होगी बाहुबली 2, 'कटप्पा' हैं इसका बड़ा कारण

Thu, 13 Apr 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 13 Apr 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
Baahubali 2 To Not Release In Karnataka Due To Satyaraj's Comment On Cauvery Water Dispute
एक्टर सत्यराज
फिल्म 'बाहुबली' 2 की रिलीज  का इंतजार पूरा देश कर रहा है लेकिन एक राज्य ऐसा है जहां फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कर्नाटक में कुछ संगठन फिल्म की रिलीज के खिलाफ हैं और उनके गुस्से का कारण फिल्म में 'कटप्पा' का किरदार निभा रहे एक्टर सत्यराज हैं।
विज्ञापन


तकरीबन 2 हजार कन्नड़ संगठन राज्य में फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। इसका नेतृत्व कर रहे ऐक्टिविस्ट वतल नागराज ने कहा है कि वो कर्नाटक के सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'वो कावेरी जल विवाद के समय सभ्यता की सभी सीमाओं को लांघ गए थे। उन्होंने कर्नाटक और यहां के वासियों के खिलाफ नॉनसेंस बातें की हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर ये हुआ ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों की मानें तो फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज को लेकर भी इन संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने सिनेमाघर मालिकों से फिल्म को ना रिलीज करने का आग्रह किया था जिसको माना भी गया था। अब देखना ये होगा कि क्या फिल्म के हित के लिए सत्यराज अपने कमेंट के लिए माफी मांगेगे या नहीं।

ये भी पढ़ें- शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल?

जानिए 'बाहुबली' के डायरेक्टर राजामौली ने क्या कहा

Baahubali 2 To Not Release In Karnataka Due To Satyaraj's Comment On Cauvery Water Dispute
एसएस राजामौली
इस विरोध पर फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपना पक्ष रखा है। वेबसाइट बालीवुड लाइफ से बातचीत में उन्होंने कहा, 'सत्यराज ने 9 साल पहले यये कमेंट किया था। उन्होंने असल में क्या कहा था हमें इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि उन्होंने तमिल में अपनी बात रखी थी। उनके कमेंट के बाद अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। बाहुबली पार्ट 1 के साथ उनकी 30 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। तब किसी ने क्यों विरोध नहीं किया? अचानक से ये मुद्दा आ गया।'

ये भी पढ़ें- इंटीमेट सीन करते हुए बेकाबू हो गया थ्‍ाा ये एक्टर, भागकर मेकअप रूम में छिप गई थीं डिंपल कपाड़िया

उन्होंने कहा कि सत्यराज फिल्म के न निर्देशक हैं और न निर्माता। वह फिल्म के मेन हीरो भी नहीं हैं इसलिए उनका गुस्सा फिल्म पर निकालना गलत है।

ये भी पढ़ें- जब कुंवारी माधुरी दीक्षित से डायरेक्टर ने साइन करवाया 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed