फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Baahubali 2' first Indian film to cross 100 crore mark in North America, Baahubali collection

अमेरिका में बजा 'बाहुबली 2' का डंका, 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर रच दिया इतिहास

Sun, 07 May 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Sun, 07 May 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
'Baahubali 2' first Indian film to cross 100 crore mark in North America, Baahubali collection
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
एस एस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्म 'बाहुबली 2' रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। जहां ये 1000 करोड़ की कमाई करके पहली भारतीय फिल्म बन चुही है वहीं उत्तर अमेरिका में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। वहां इतनी कमाई करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
विज्ञापन


टेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''बाहुबली 2' उत्तर अमेरिका में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। सारे रिकॉर्ड धाराशायी हो गए हैं।
विज्ञापन

 


बता दें कि 'बाहुबली 2' ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की जबकि विदेश में इस फिल्म ने 200 करोड़ कमाए हैं। फिल्म के शो अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं जिसके बाद लग रहा है कि फिल्म 1500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। 

'बाहुबली 2' में प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्याराज, नसर और रमैया कृष्णन जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed