फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Academy posts scene from Yeh Jawani Hai Deewani desi fans of Deepika Padukone praise

ऑस्कर ने शेयर किया दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का खास सीन, यूजर ने किए मजेदार कमेंट

Sun, 30 Aug 2026 09:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Aug 2026 09:24 AM IST
सार

Yeh Jawaani Hai Deewani: 'द एकेडमी' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बॉलीवुड फिल्म का एक खास सीन शेयर किया है। वीडियो में फिल्म के एक संवाद को हाइलाइट किया गया है। इस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
The Academy posts scene from Yeh Jawani Hai Deewani desi fans of Deepika Padukone praise
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

विस्तार

ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था 'द एकेडमी' अक्सर बॉलीवुड फिल्मों के कुछ खास सीन अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करती है। हाल ही में संस्था ने दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का एक अहम सीन अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो के साथ एक बेहतरीन कैप्शन भी लिखा गया है।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
संस्था ने जो क्लिप शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक सनसेट पॉइंट पर बैठे हैं। रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण से कहते हैं 'और अगर हमें बाद में पता चला कि वो लाइट और डांस शो बहुत अच्छा था तो?' इस पर दीपिका कहती हैं 'वो तो होगा ही धांसू। पर अगर हम चले गए तो ये सॉलिड सनसेट मिस हो जाएगा। जितना भी कोशिश कर लो बनी, जिंदगी में कुछ ना कुछ तो छूटेगा ही। तो जहां हैं वहीं का मजा लेते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

The Academy posts scene from Yeh Jawani Hai Deewani desi fans of Deepika Padukone praise
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है कैप्शन?
वीडियो शेयर करते हुए एकेडमी ने लिखा 'नैना की तरफ से आपको याद दिला दें कि जहां हैं, उसका मजा लें। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी'। इसके निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। लेखक हुसैन दलाल और अयान मुखर्जी हैं। इसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन, कुणाल रॉय कपूर और फारूक शेख हैं।'
विज्ञापन

यूजर ने किए कमेंट
वीडियो क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'हम सबकी तरह द एकेडमी भी दीपिका से प्यार करती है।'
दूसरे यूजर ने लिखा 'यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।'
तीसरे यूजर ने लिखा 'हम सिर्फ नैना को पसंद करते हैं, उसका ही नाम लेने के लिए धन्यवाद। अदिति के साथ वह इस फिल्म की असली जान है।




 

The Academy posts scene from Yeh Jawani Hai Deewani desi fans of Deepika Padukone praise
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
'ये जवानी है दीवानी' का कलेक्शन
  • बता दें कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी।
  • इसका बजट 45 करोड़ रुपये था।
  • बॉक्स ऑफिस पर इसने 326 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दोबारा रिलीज होने पर इसने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार, सपनों और जिंदगी के सफर पर आधारित है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Academy (@theacademy)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed