Marjaana Song: 'हर लफ्ज में दर्द और हर सुर में मोहब्बत', 'बागी 4' का नया गाना 'मरजाना' हुआ रिलीज
Baaghi 4 New Song Out: ए. हर्षा द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 'बागी 4' का एक और गाना 'मरजाना' रिलीज हो चुका है। इस गाने में बी प्राक की आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
विस्तार
आज टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'बागी 4' का नया गाना 'मरजाना' का वीडियो शेयर किया। इस शानदार गाने में बी प्राक की दमदार आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा, 'हर लफ्ज में दर्द, हर सुर में मोहब्बत... BPraak की आवाज में #Marjaana हमेशा के लिए आपके साथ रहेगा, गाना रिलीज।' इसके साथ ही टाइगर ने फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में बताया कि वह अभी शुरू हो चुकी है Baaghi 4 कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टाइगर के फैंस को बी प्राक की आवाज में 'बागी 4' का नया गाना 'मरजाना' काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, 'दिल को छू लेने वाला गाना', एक और फैन ने लिखा, 'जमीन से जुड़ा हुआ आदमी', एक और फैन ने लिखा, 'टाइगर ब्रदर आपके लिए हम 10 टिकट ले चुके हैं', एक और फैन ने लिखा, 'मेरे हीरो का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन', एक और फैन ने लिखा, 'इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं', वहीं कई फैंस 'मरजाना' गाने के इस वीडियो पर फायर और दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं।
'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू नजर आएंगे। यह फिल्म कल यानी 5 सितंबर को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: एयरपोर्ट पर कूल लुक में नजर आए रणवीर सिंह, करोड़ों की घड़ी पर टिकी फैंस की निगाहें