फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   baadshaho box office collection day 2 ajay devgn and emraan hashmi film earns rs 15.60 crore

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अजय देवगन की 'बादशाहो' ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन

Sun, 03 Sep 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sun, 03 Sep 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
baadshaho box office collection day 2 ajay devgn and emraan hashmi film earns rs 15.60 crore
baadshaho
रिलीज के पहले ही दिन धमाल मचाने वाली अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहों' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फैंस को बताया कि फिल्म 'बादशाहो' ने रिलीज के दूसरे दिन 15.60 करोड़ का कारोबार किया है। जो पहले दिन की कमाई से काफी ज़्यादा है।
विज्ञापन


पढ़ें- अजय देवगन ने फैंस से कहा थैंक्यू, आप भी जानें क्यों ?
विज्ञापन


फिल्म ने अपने पहले ही दिन 12.03 करोड़ की कमाई कर ली थी। दूसरे दिन यानि की शनिवार को फिल्म ने 15.60 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म का कुल नेट कारोबार 27.63 करोड़ का हुआ है। फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ है। इसी के साथ यह फिल्म साल 2017 की 8वीं सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस फिल्म ने ऋतिक रोशन की काबिल और अर्जुन कपूर की हाफ-गर्लफ्रेंड को धूल चटा दी है। इन दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई 10.43 करोड़ रुपये और 10.27 करोड़ रुपये रही थी। 

उम्मींद की जा रही है कि रविवार को ये फिल्म और अच्छा कारोबार कर सकती है। रोमांच और सस्पेंस से भरी इस एक्शन फिल्म की सफलता देखने के बाद अजय देवगन ने ट्वीटर पर अपने फैन्स को उनकी फिल्म पसंद करने के लिए शुक्रिया किया।  

ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमे अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि ये फिल्म अजय देवगन की इस साल की पहली रिलीज़ है।

इससे पहले बीते साल अजय की फिल्म शिवाय रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने रिलीज के तीन-चार दिन के भीतर ही 34 करोड़ के लगभग कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed