{"_id":"677bb14d5a010fe061093b00","slug":"b-saroja-devi-is-an-indian-actress-acted-in-tamil-kannada-telugu-hindi-films-celebrated-her-birthday-today-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"B Saroja Devi: पहली कन्नड़ सुपरस्टार, इस ‘अभिनय की सरस्वती’ ने दिलीप कुमार से लेकर NTR तक के साथ किया काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B Saroja Devi: पहली कन्नड़ सुपरस्टार, इस ‘अभिनय की सरस्वती’ ने दिलीप कुमार से लेकर NTR तक के साथ किया काम
Tue, 07 Jan 2025 07:00 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:00 AM IST
सार
तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री बी सरोजा देवी का आज 87वां जन्मदिन है। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें
विज्ञापन
बी सरोजा देवी का आज है जन्मदिन
- फोटो : एक्स
विस्तार
बी सरोजा देवी का जन्म 7 जनवरी 1938 को बैंगलोर में हुआ था। सरोजा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय से दशकों तक दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने छह दशकों में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया है। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
सरोजा देवी को कई नामों से पुकारा जाता है
बी सरोजा देवी को सिनेमा जगत में 'अभिनय की सरस्वती', 'अभिनय कंचन माला', 'सल्लबासुन्दरी', 'अभिनय भारती' और 'कन्नड़थु पिंगिली' जैसे प्रसिद्ध नामों से भी पुकारा जाता है।

सरोजा देवी की पहली फिल्म
सरोजा देवी ने 17 साल की उम्र में पहली फिल्म 'महाकवि कालीदास' में अभिनय किया था, जो कि एक कन्नड़ फिल्म थी। इसके अलावा सरोजा देवी ने तेलुगु सिनेमा में पांडुरंगा महात्म्य के अलावा 1970 के दशक के आखिर तक कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। उनकी पहली तमिल फिल्म नादोदी मन्नान थी। सरोजा देवी की पहली हिंदी फिल्म पैगाम थी, जिसमे उन्होने दिलीप कुमार के साथ अभिनय किया था। 1967 में अपनी शादी के बाद भी वो लगातर अभिनय में सक्रिय रहीं। पैगाम के अलावा भी उन्होंने की हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है।

कई अभिनेताओं के साथ किया काम
बी सरोजा देवी ने अपनी पहली हिंदी फिल्म में दिलीप कुमार के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने राज कपूर से लेकर जेमिनी गणेशन और एनटी रामा राव जैसे कई मशहूर कलाकारों के साथ अभिनय किया।

मुख्य नायिका के तौर पर सरोजा, जीते कई पुरस्कार
बी सरोजा देवी ने 1955 और 1984 के बीच 29 सालों तक लगातार 161 फिल्मों में मुख्य नायिका की भूमिका निभाई। सरोजा देवी को, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री और तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसकेअलावा बैंगलोर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि और तमिलनाडु से कलीममणि पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया है।