फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   azhar refused ekta's proposal 30 time

एकता को अज़हर ने किया 30 बार इनकार

Sun, 24 May 2015 11:55 AM IST
Updated Sun, 24 May 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
azhar refused ekta's proposal 30 time

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म 'अज़हर' का फर्स्ट लुक आ चुका है।फ़िल्म में इमरान हाशमी मुख्य किरदार यानि मोहम्मद अज़हरुद्दीन की भूमिका में दिखेंगे।

विज्ञापन


फ़िल्म के जरिेए क्रिकेटर अज़हरुद्दीन की ज़िंदगी के कई पहलुओं को बयां किया जाएगा। इस पोस्टर लुक को लॉन्च करने इमरान हाशमी, एकता कपूर के साथ खुद अज़हर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


एकता कपूर इससे पहले भी फ़िल्म 'डर्टी पिक्चर' के ज़रिए बड़े पर्दे पर सिल्क स्मिता की ज़िन्दगी को उजागर कर चुकी हैं।

एकता कहती हैं," इतना आसान नहीं था अज़हर से हाँ कहलवाना। मुझे उनसे कम से कम 30 बार मिलना पड़ा और जब उससे भी काम नहीं बना तो मुझे मेरे पिता जीतेंद्र से बात करनी पड़ी क्योंकि अज़हर और मेरे पिता बहुत अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फ़िल्म में अज़हर की ज़िन्दगी से जुड़े तीन पहलू खुदा, शादी और मैच फ़िक्सिंग दिखेंगे।"

इमरान की अलग एक्टिंग स्किल्स

azhar refused ekta's proposal 30 time

अपने ऊपर बन रही इस बायोपिक पर अज़हर कहते हैं, "मेरी ज़िन्दगी से जुड़े तीनों पहलुओं को आप इस फ़िल्म में देखेंगे। जब आप ये फ़िल्म देखेंगे तब आपको मेरी भावनाओं के बारे में बेहतर तरीके से पता चलेगा।"

इमरान के अभिनय पर अज़हर ने कहा, "मैं जानता हूँ कि बहुत से लोग इमरान की एक्टिंग नहीं देखते वो सिर्फ इमरान के दूसरे स्टाइल को देखने जाते हैं, लेकिन इस फ़िल्म से सब लोग इमरान की एक्टिंग स्किल्स को भी जान पाएंगे।"

संगीता बिजलानी ही निभाए रोल'

azhar refused ekta's proposal 30 time

इमरान हाशमी तो अज़हर बनने के लिए खुद अज़हर से क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं, लेकिन इस फ़िल्म में अज़हर की पत्नी का किरदार कौन कर रहा है इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

लेकिन खुद अज़हर चाहते हैं कि उनकी पत्नी संगीता बिजलानी ही उनकी पत्नी का किरदार निभाए।

अज़हर के साथ साथ धोनी पर भी बायोपिक बन रही है जो अगले साल रिलीज़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed