{"_id":"5d7772148ebc3e013c6caa57","slug":"ayushmann-khurrana-upcoming-film-shubh-mangal-zyada-saavdhan-shooting-start-with-ganapati-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी कारगिल गर्ल से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुरू हुई शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी कारगिल गर्ल से
Tue, 10 Sep 2019 03:21 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Shubh Mangal zada Saavdhan
- फोटो : amar ujala mumbai
गणपति उत्सव के शुभ मुहूर्त में मंगलवार को आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई। ये वही फिल्म है जिसके साथ निर्माता आनंद एल राय और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी टी सीरीज की लंबी साझेदारी शुरू हुई है।
सुपरस्टार आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म शुभ मंगल सावधान के सीक्वल शुभ मंगल ज्यादा सावधान की घोषणा पर अमल होने के साथ ही फिल्म की बाकी स्टार कास्ट का भी खुलासा हो गया है। इस फिल्म में सुपरहिट फिल्म बधाई हो की कास्ट के अहम कलाकार यानी नीना गुप्ता और गजराज राव भी आयुष्मान के साथ होंगे।
फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान अगले साल 13 मार्च को रिलीज होने जा रही है। जाने माने पटकथा लेखक हितेश कैवल्य इसका निर्देशन करेंगे। इस सीक्वल यानी शुभ मंगल ज्यादा सावधान की कहानी समलैंगिक रिश्तों की कहानी है। आयुष्मान इससे पहले विकी डोनर में शुक्राणु दाता और शुभ मंगल सावधान में लिंग स्तम्भन की बीमारी से जूझते किरदार कर चुके हैं।
विज्ञापन
अभी तक उनके को स्टार यानी जिसके साथ आयुष्मान खुराना रोमांस करेंगे, का चयन नहीं हुआ है। खास बात ये है कि निर्माता करण जौहर पहले ही 13 मार्च 2020 को अपनी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल रिलीज करने का ऐलान कर चुके हैं।