फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana talk about his films story and national award

आयुष्मान के निशाने पर बिग बी का ये रिकॉर्ड, बोले- मैं अच्छी कहानियों की तलाश में रहता हूं

Wed, 04 Sep 2019 09:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana talk about his films story and national award
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
भारतीय सिनेमा में अभिनय के लिए सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड अभी तक मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के पास ही है, लेकिन फिल्म अंधाधुन के लिए इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके आयुष्मान खुराना की नजरें इन दिनों इस रिकॉर्ड पर ही टिकी हैं। पांच लगातार कामयाब फिल्में दे चुके आयुष्मान खुराना इस बारे में कुछ खुलकर तो नहीं कहते पर उनकी मंशा यही बताती है। खुद को अच्छी कहानियों का पुजारी बताने वाले आयुष्मान की चार फिल्में अब तक अलग अलग वर्गों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान की जिन चार फिल्मों ने अब तक राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं, उनमें शामिल हैं विक्की डोनर, दम लगा के हइशा, अंधाधुन और बधाई हो। आयुष्मान ने अंधाधुन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और इसके लिए वह फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन और निर्माता संजय राउतरे की दूरदृष्टि को पूरा श्रेय देते हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान कहते हैं, ‘मैं अच्छी कहानियों की तलाश में रहता हूं। कहानियां जो हमें आगे ले जाती हैं हमारा मनोरंजन करती हैं और बातचीत को शुरू करतीं हैं। मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं जिनसे लोग खुद का जुड़ाव महसूस कर सकें जो प्रेरणादायक हों और हमें विचारशील बनाती हों। मैंने सक्रिय रूप से इस तरह की कहानियों की तलाश की है और अपने करियर में मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल के प्रचार प्रसार में लगे आयुष्मान फिल्म अंधाधुन के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को अपनी समझ का पुष्टीकरण मानते हैं। वह 

कहते हैं, ‘राष्ट्रीय पुरस्कार ने मेरे उस भरोसे को मजबूत किया है जिसके चलते मैं कहानियां चुनने की कोशिश करता हूं। इस तरह के पुरस्कार आपकी सहज प्रवृत्ति के लिए बहुत बड़ा प्रमाण बनते हैं और यह बताते हैं कि मैं सही रास्ते जा रहा हूं। मैं केवल उन फिल्मों का चयन करता हूं जिन्हें मैं खुद सिनेमाघरों में देखना पसंद करूंगा। एक अभिनेता के रूप में सही पटकथा चुनना ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और मैं जीवन में आज एक ऐसे मुकाम पर हूं जहां मैं अपनी पसंद के बेहतरीन प्रोजेक्ट कर सकता हूं। दर्शकों को मुझसे अच्छी फिल्मों की उम्मीद है और मैं उन्हें और खुद को किसी भी तरह से इससे कम पर समझौता करने की सलाह दे ही नहीं सकता।’

अभिनय के लिए सर्वाधिक राष्ट्रीय पुरस्कार
चार - अमिताभ बच्चन
तीन - कमल हासन, ममूटी 
दो – संजीव कुमार, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल और अजय देवगन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed