फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana starrer film AndhaDhun new song Naina Da Kya Kasoor out

राधिका आप्टे को देखते ही रोमांटिक हुए आयुष्मान खुराना, 'अंधाधुन' का नया गाना रिलीज

Sat, 15 Sep 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana starrer film AndhaDhun new song Naina Da Kya Kasoor out
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंधाधुन' के साथ परदे पर नजर आने वाले हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर और टाइटल ट्रैक 'अंधाधुन' को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच अब फिल्म की दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। 'अंधाधुन' के दूसरे गाने का नाम 'नैना दा क्या कसूर' है। इस गाने में एक्ट्रेस राधिका आप्टे और आयुष्मान खुराना की बेहतरी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 'नैना दा क्या कसूर' गाने को अमित त्रिवेदी ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, वहीं इस गाने के बोल जयदीप साहनी ने लिखे हैं। 'नैना दा क्या कसूर' गाने के कंपोजर और प्रोड्यूस भी अमित त्रिवेदी ने ही किया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'अंधाधुन' थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी। ट्रेलर के अनुसार फिल्म 'अंधाधुन' में तब्बू नेगेटिव किरदार में हैं। फिल्म में आयुष्मान पियानो सिखाते दिखेंगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना की जिंदगी अच्छी चल रही होती है, लेकिन तब्बू के संपर्क में आते ही उनकी जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इस बीच कहानी में कोई रोमांचक घटनाएं भी होती हैं। ट्रेलर को देखकर कह सकते हैं कि फिल्म 'अंधाधुन' एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed