{"_id":"64a27da5b5ced698d60d9710","slug":"ayushmann-khurrana-speaks-on-showcasing-hindi-cinema-charm-at-wembley-stadium-says-it-a-huge-moment-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayushmann Khurrana: वेम्बली में परफॉर्म करने के लेकर उत्साहित हैं आयुष्मान, बोले- यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayushmann Khurrana: वेम्बली में परफॉर्म करने के लेकर उत्साहित हैं आयुष्मान, बोले- यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात
Mon, 03 Jul 2023 01:20 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:20 PM IST
सार
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना भारत के एक अनोखे अभिनेता-कलाकार हैं। वह लंदन प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में पहली बार परफॉर्म करने को लेकर खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना भारत के एक अनोखे अभिनेता-कलाकार हैं। वह लंदन प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में पहली बार परफॉर्म करने को लेकर खासे उत्साहित हैं। आयुष्मान का कहना है कि उन्हें इससे अधिक गर्व नहीं हो सकता है। यह मेरे लिए एक बड़ा क्षण होगा।
विज्ञापन
आयुष्मान ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मैं वेम्बली स्टेडियम में प्रदर्शन करूंगा, जिसने ऐतिहासिक रूप से क्वीन, कोल्डप्ले, जॉर्ज माइकल, माइकल जैक्सन जैसे संगीत दिग्गजों से लेकर 1966 फीफा विश्व कप फाइनल सहित ऐतिहासिक खेल आयोजनों तक के अविश्वसनीय प्रदर्शन देखे हैं।'
विज्ञापन
आयुष्मान ने आगे कहा, 'भारत हर पहलू में वैश्विक बातचीत के केंद्र में है। हमारी कला और कलाकार अब विश्व स्तर पर जाने जाते हैं और हिंदी सिनेमा की लोकप्रियता और अपील लगातार बढ़ रही है। एक भारतीय के रूप में वेम्बली में प्रदर्शन करना और हिंदी फिल्म उद्योग और यूके में लोगों के लिए हमारे सिनेमा के आकर्षण का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक बड़ा क्षण है। मैं केवल यही आशा करता हूं कि हम इस भव्य स्टेडियम में लोगों को एक ऐसा अनुभव देंगे जिसकी उन्हें उम्मीद है, वह लंबे समय तक इसे याद रखेंगे।'
विज्ञापन
बता दें कि हिंदी फिल्मों और उसके संगीत की जीवंतता को प्रदर्शित करने के लिए यूके टूर के दौरान ऋतिक रोशन के साथ परफॉर्म करेंगे। यह आयोजन सितंबर 2023 में होगा। खचाखच भरे वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करना आयुष्मान के करियर का एक बड़ा शिखर होगा। आयुष्मान अभिनय के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पानी दा रंग, साडी गली, नज़्म नज़्म, नैना दा क्या कसूर, मिट्टी दी खुशबू, हारेया आदि जैसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं।
यह भी पढ़ें: 'खो गए हम कहां' की तुलना 'दिल चाहता है' से करते नजर आए सिद्धांत, कही यह बात