फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Sleeping video goes viral netizes shares memes on social media

Ayushmann Khurrana: फिल्म के सेट पर सोते दिखे आयुष्मान तो ट्विटर पर लगी क्लास, यूजर्स ने शेयर किए मीम्स

Wed, 03 May 2023 08:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 03 May 2023 08:05 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आयुष्मान सेट पर सोते नजर आ रहे हैं। उन्हें सोते देख लोग ट्विटर पर खूब मीम्स शेयर कर रहे हैं और इसी के साथ अब 'Ayushmann Sleeping' ट्रेंड हो रहा है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Sleeping video goes viral netizes shares memes on social media
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

विस्तार

आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में खास पहचान बना चुके हैं। उनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ इसी साल 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। हाल ही में आयुष्मान खुराना की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह सोते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

हालही में आयुष्मान खुराना इस वक्त ट्विटर पर ट्रेंड रहे हैं जिसकी वजह उनकी नींद है। अब आप सोच रहे होंगे कि नींद की वजह से ट्रेंड होने का क्या मतलब तो आइए बताते हैं माजरा क्या है। दरअसल ट्रेंड इसलिए नहीं हो रहे कि आयुष्मना सो रहे थे बल्कि इसलिए कि वह शूटिंग के दौरान सेट पर सोते नजर आए। आयुष्मान खुराना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लोग उनकी फिल्में ही नहीं बल्कि उनकी शख्सियत को भी खूब पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया ट्विटर पर 'Ayushmann Sleeping' ट्रेंड हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Sleeping video goes viral netizes shares memes on social media
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट कर आयुष्मान खुरानाके इस वीडियो क्लिप को सपोर्ट किया है। इसे लेकर खूब सारे मीम्स भी नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में आयुष्मान काफी थके हुए दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वक्त मिलते ही उनकी आंखें लग गई हों। अब लोगों ने कई मजेदार मीम्स शेयर किए हैं।



विज्ञापन

वहीं आयुष्मान ने 'आर्टिकल 15' से अयन रंजन वाले किरदार को अपने अब तक के करियर का सबसे शानदार रोल बताया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है,'मुझे लगता है कि ये मेरे लिए कुछ नया था। इसने जातिवाद से मेरा नए तरीके से परिचय कराया जिसने मुझे पर्सनल लेवल पर भी इफेक्ट किया। मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा बना।'

यह भी पढ़ें: महावीर फोगाट ने आमिर से मांगी मदद और दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर लगी रोक, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed