फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana said that An Action Hero is a genre breaker film for me Jaideep Ahlawat Anirudh Iyer

An Action Hero: एक्शन हीरो बन पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं आयुष्मान खुराना, बोले- यह मेरे लिए जॉनर ब्रेकर

Fri, 11 Nov 2022 03:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 11 Nov 2022 03:17 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म एन एक्शन हीरो का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana said that An Action Hero is a genre breaker film for me Jaideep Ahlawat Anirudh Iyer
एन एक्शन हीरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, अभिनेता का कहना है कि यह फिल्म उनकी बाकी फिल्मों तरह सामाजिक-कॉमेडी जॉनर की न होकर एक्शन है, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस अवतार में भी उन्हें पसंद करेंगे। 

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने कहा, 'यह मेरे लिए जॉनर ब्रेकर है। यह मेरी मुख्य सामाजिक-कॉमेडी शैली से अलग है और इसमें कोई संदेश नहीं है, यह सिर्फ इंटरटेनमेंट है। यह फिल्म एक सामान्य स्थिति में एक असाधारण व्यक्ति के बारे में बात करती है।' अभिनेता ने कहा कि बदला लेने की भावना एक सामान्य बात है लेकिन अगर कोई सुपरस्टार उस सामान्य स्थिति में होता है, तो वह इससे कैसे निपटता है, कहानी यही है। वहीं, अक्षय कुमार के कैमियो की खबर पर आयुष्मान ने कहा, 'हमारी फिल्म में कुछ बिंदु हैं जिन्हें हम अभी नहीं बताना चाहते हैं, लेकिन हम जिनके साथ सहयोग करेंगे वो मजोदार होगा।'

Uunchai: 'ऊंचाई' ही नहीं इन फिल्मों में भी दिखाई गई दोस्ती की बेहतरीन कहानी, देख याद आएंगे पुराने दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में आयुष्मान खुराना मानव की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक एक्शन हीरो है और भूरा सोलंकी (जयदीप अहलावत) के रूप में अपने भाई की रहस्यमय मौत का बदला लेना चाहता है। 'पाताल लोक' फेम अभिनेता जयदीप अहलावत ने कहा, 'मुझे एन एक्शन हीरो की कहानी पसंद आई। आप यह नहीं कह पाएंगे कि कौन हीरो है या विलेन। हर किसी के पास काम करने का अपना कारण होता है।' फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है, जिन्होंने पहले आनंद एल राय की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'जीरो' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। नीरज यादव ने स्क्रीनप्ले लिखा है। 

Brahmastra: अयान ने याद किए 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दिन, बताया कैसे शूट हुआ था 20 मिनट का क्लाइमेक्स

विज्ञापन

अय्यर ने कहा कि यह एक एक्शन फिल्म से कहीं ज्यादा है, इसमें एक्शन, थ्रिलर, ह्यूमर है। अपने कलर येलो प्रोडक्शन के माध्यम से फिल्म का निर्माण कर रहे राय ने कहा कि फिल्म दो मजबूत पुरुषों के बीच संघर्ष को देखती है। जब स्क्रिप्ट तैयार हुई  तो हमने महसूस किया कि यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, इसलिए हमने सोचा कि हमें पहले आयुष्मान से पूछना चाहिए क्योंकि उन्हें अलग-अलग तरह के विषय पसंद है। दूसरी भूमिका के लिए, हमने जयदीप का तब तक पीछा किया जब तक उन्होंने हमें तारीख नहीं दी। बता दें कि यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Vir Das: बेंगलुरु में शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन वीर दास को मिला कोलकाता से न्यौता, TMC सांसद ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed