फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana join hands with UNICEF and the WCD Ministry

बाल शोषण के खिलाफ आयुष्मान खुराना ने उठाई आवाज, सरकार और यूनिसेफ की मुहिम का बने हिस्सा

Tue, 22 Oct 2019 12:33 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 22 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana join hands with UNICEF and the WCD Ministry
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala

सिनेमा जगत के सितारे अक्सर अपनी शोहरत का इस्तेमाल समाज की बेहतरी और लोगों को जागरुक करने के लिए करते हैं। इन कलाकारों की सूची में अब आयुष्मान खुराना का नाम भी जुड़ गया है। एक्टर ने बालशोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए इस मुद्दे पर सरकार और यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) के साथ हाथ मिला लिया है।    

विज्ञापन


हिंदी फिल्म जगत से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, आयुष्मान ने इस विषय पर एक वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में वह लोगों से हमारे आसपास हो रहे बाल शोषण जैसे क्रूर अपराध के बारे में अधिक सतर्क रहने और तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देकर इस तरह के घृणित अपराध के खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध कर रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य सोशल मीडिया, टीवी और सिनेमाघरों के जरिए पूरे देश के लोगों तक पहुंचना है। आयुष्मान इस मुहीम में सरकार और यूनिसेफ का हर स्तर पर साथ देंगे।
विज्ञापन


इस बारे में आयुष्मान ने बताया कि आखिर वह इस मुहिम का हिस्सा क्यों बने। उन्होंने कहा,  एक जागरूक नागरिक के रूप में मैं उन मामलों में आवाज उठाना चाहूंगा जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपर्ण कदम है जिससे वह लोगों को जागरुक करती है और बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ कानूनी समर्थन प्रदान करती है। एक्टर ने आगे कहा, बच्चों के खिलाफ किए अपराध जघन्य है। मैं सरकार और यूनिसेफ की तारीफ करता हूं कि वे हमारे देश के भविष्य को बचाने के लिए तत्पर हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना फिल्म आर्टिकल 15 में एक पुलिस अफसर का किरदार अदा कर चुके हैं जो जाति व्यवस्था के कारण गुम हो चुकी एक बच्ची को ढूंढने में अपनी जी जान लगा देता है। वहीं एक्टर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही आयुष्मान बाला और गुलाबो सिताबो में नजर आएंगे। वहीं इऩ दिनों वह शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed