फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann clicks wife Tahira's pic in bikini during Maldives trip

सोशल मीडिया: मालदीव में छुट्टी मना रहे हैं आयुष्मान खुराना और ताहिरा, बिकिनी में शेयर की तस्वीर

Sat, 16 Oct 2021 03:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 16 Oct 2021 03:06 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप इस वक्त मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। शनिवार को ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
 

विज्ञापन
Ayushmann clicks wife Tahira's pic in bikini during Maldives trip
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप इस वक्त मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। शनिवार को ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ताहिरा कश्यप की यह बिकिनी वाली तस्वीर उनके पति आयुष्मान ने क्लिक की है। इस फोटो को शेयर करते हुए ताहिरा ने इसके कैप्शन में एक लंबी पोस्ट भी लिखी है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है, मैं कच्ची हूं, मैं हूं। मैं सभी साइजों और शेप्स में आती हूं.... मुझे अपने शरीर, मन और आत्मा की पूर्ण स्वीकृति है। आज मैं पीली हूं, नीले रंग के सभी रंगों से घिरी हुई हूं और मुझे लगता है कि मुझे मुझसे प्यार हो गया है। ताहिरा ने इस पोस्ट में बताया है कि यह फोटो आयुष्मान ने खींची है। उन्होंने यह भी लिखा कि आयुष्मान का कहना है कि यह फोटो मेरी सबसे अच्छी प्रोफाइल है। इस फोटो में ताहिरा पीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। पत्नी की इस तस्वीर में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी कमेंट किया है। उन्होंने इस पर दिल वाली इमोजी बनाई है।
विज्ञापन


 

ताहिरा की इस तस्वीर को 29 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।  उनके प्रशंसक इस हॉट तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले  शुक्रवार को आयुष्मान खुराना ने भी एक शर्टलेस फोटो शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने  "गुड मॉर्निंग" लिखा था। ताहिरा और आयुष्मान अपने परिवार के साथ मालदीव छुट्टी मनाने गये हैं। ताहिरा और आयुष्मान के अलावा इस वक्त अभिनेता शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों मिशा और जैन के साथ मालदीव में छुट्टी मना रहे हैं।

ताहिरा इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि कैसे उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। दरअसल, ताहिरा लौकी के जूस पीने के कारण बीमार हो गई थी। उन्होंने कड़वी लौकी का जूस पी लिया थाा और बीमार हो गई थीं।  इतना ही नहीं, उनका बीपी भी कम हो गया था। जिसके बारे में उन्होंने वीडियो बनाकर फैंस को बताया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed