{"_id":"866a166e-8490-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ayushman-khurana-s-servant-found-dead-in-actor-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान के घर मिली उनके नौकर की लाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान के घर मिली उनके नौकर की लाश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Mar 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना के फ्लैट से उनके नौकर का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से फ्लैट बंद था और आयुष्मान खुद दिल्ली और कश्मीर में अपनी शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
जब पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को खबर की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आयुष्मान का फ्लैट मुंबई के गोरे गांव में है। अभिनेता आयुष्मान ने एक बयान में कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने घर काम करने वाले की खुदकुशी की खबर से मैं सदमे में हूं। हम सारी सूचनाएं जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आयुष्मान खुराना के नौकर शिव प्रसाद ने गोरेगांव में मौजूद उनके घर में खुदकुशी की है। पुलिस का अनुमान है कि शिव प्रसाद ने कुछ दिनों पहले ही खुदकुशी की थी। पुलिस के मुताबिक 26 साल का शिव प्रसाद करीब 10 सालों से आयुष्मान खुराना के घर में नौकरी कर रहा था और उसकी खुदकुशी करने की कोई भी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन