{"_id":"89d1cc8a-a9a6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ayushman-khurana-s-death-rumours-irk-his-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को अखरी आयुष्मान की मौत की अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिवार को अखरी आयुष्मान की मौत की अफवाह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि किसी अभिनेता की मौत की झूठी अफवाह को उसकी प्रसिद्धि और सफलता का पैमाना माना जा सकता है तो बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना निश्चित तौर पर एक सफल अभिनेता बन चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों इंटरनेट पर यह खबर छाई हुई थी कि आयुष्मान स्कीइंग के दौरान हुई दुर्घटना में मारे गए हैं। लेकिन इस तरह की झूठी खबर के जरिए मशहूर होने की बात से न तो आयुष्मान को खुशी है और न ही उनका परिवार खुश है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम इंटरनेट पर आयुष्मान की मौत की खबर तेजी से फैली थी। उनके एक करीबी दोस्त के मुताबिक, "आयुष्मान शूटिंग में व्यस्त थे, जब उनके बारे में अचानक यह अफवाह फैली।
विज्ञापन
वह हर तरफ से हो रहे सवालों की बौछार से और अपनी सलामती के बारे में बताते-बताते तंग आ गए। हालांकि शुरू में आयुष्मान ने इसे मजाक समझकर हंसी में उड़ा दिया था लेकिन इससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।"
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड हस्ती की मौत की झूठी अफवाह इस तरह फैलाई गई हो। इससे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायिका लता मंगेशकर के साथ भी इस तरह की घटना हो चुकी है।
लता मंगेशकर ने इस तरह की अफवाहों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, "इस तरह की अफवाहें सिर्फ लोगों को परेशान करने के लिए होती हैं। मुझे आश्चर्य होता है कि आखिर कौन लोग इस तरह की अफवाहें उड़ाते हैं।
आज संचार प्रौद्योगिकी के इस अति विकसित युग में बड़ी आसानी से उल्टे सीधे संदेश भेजे जा सकते हैं और इससे तुरत फुरत अफवाह फैल जाती है। इन लोगों को जरा भी अंदाजा नहीं है कि संबंधित व्यक्ति के परिजन और मित्रों को इस तरह की अफवाहों से परेशनियां हो सकती हैं।"