फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushman khurana do not singh many filmc

आयुष्मान को जरा भी पसंद नहीं है ये काम

Fri, 22 May 2015 10:35 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
ayushman khurana do not singh many filmc

अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना को धड़ाधड़ फिल्में साइन करने में मजा नहीं आता। आयुष्मान हाल ही में यश राज फिल्म्स की सफल फिल्म 'दम लगाके हईशा' में नजर आए।

विज्ञापन


इससे पहले उनके हिस्से में 'नौटंकी साला' व 'हवाईजादा' जैसी असफल फिल्में आईं, लेकिन उन्हें इसका मलाल नहीं है।

आयुष्मान ने आईएएनएस को बताया, "मैं पटकथा को लेकर हमेशा से बहुत सतर्क रहा हूं, लेकिन कौन सी फिल्म चलेगी, कौन सी नहीं आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते।

मेरी अगली दो फिल्में ('आगरा का डाबरा' और यश राज फिल्म्स की फिल्म) बहुत महत्वपूर्ण हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि पहले किसको फिल्माया जाएगा। शूटिंग सर्दियों में शुरू होने की उम्मीद है और यह अगले साल रिलीज होगी।"
विज्ञापन


नहीं पड़ना चाहते भेड़चाल में

ayushman khurana do not singh many filmc

आयुष्मान उन कलाकारों की भेड़चाल में नहीं पड़ना चाहते जो किसी भी प्रकार की फिल्मों को साइन कर लेते हैं और व्यस्त हो जाते हैं।

आयुष्मान कहते हैं कि उन्हें सोझ-समझकर व पूरा वक्त लगाकर फिल्में चुनना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, "मैं आराम से फिल्में चुनता हूं।

मैं हमेशा से बहुत चयनशील रहा हूं..मुझे आराम से काम करना पसंद है। मेरी निजी जिंदगी मेरे फिल्म या संगीत करियर में बाधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed