फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayush Sharma starrer film loveratri first song Chogada has been out

लवरात्रि का पहला गाना रिलीज, सलमान का ट्वीट, 'दोस्तों अपनी डांडिया संभाल कर रख लें क्योंकि...

Tue, 14 Aug 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Ayush Sharma starrer film loveratri first song Chogada has been out
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब 'लवरात्रि' का पहला गाना भी रिलीज हो गया है। फिल्म के पहले गाने का नाम 'चोगाड़ा' है। इस गाने को फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रिलीज किया है। सलमान के गाना रिलीज करते हुए ट्विट किया- 'दोस्तों अपनी डांडिया संभाल कर रख लें क्योंकि इस गाने पर डांस तो बनता है बॉस।' भाईजान के इस ट्विट को इनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

Ayush Sharma starrer film loveratri first song Chogada has been out
बात करें आयुष शर्मा के गाने 'चोगाड़ा' की तो इस गाने को गायक दर्शन रावल और आसीस कौर ने बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। गाने का मुखड़ा गुजराती और अंतरा हिंदी है। 'चोगाड़ा' गाने को लीजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने कंपोज किया है। गाने की वीडियो में आयुष एक्ट्रेस वरीना हुसैन के साथ बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर राम कपूर भी ढोल बजाते दिख रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ayush Sharma starrer film loveratri first song Chogada has been out
बात करें फिल्म 'लवरात्रि' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा । साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है । इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है । फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। सलमान खान के प्रोड्क्शन के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed