फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'awara' and 'shree 420' will not coloured

अब रंगीन नहीं होंगी 'आवारा' और 'श्री 420'

Mon, 01 Apr 2013 11:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Apr 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
'awara' and 'shree 420' will not coloured

राजकपूर की दो बड़ी फिल्में 'आवरा' और 'श्री 420' अब रंगीन नहीं होंगी। पहले इन फिल्मों के रंगीन होने की घोषणा हुई थी। अब यह विचार ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

विज्ञापन


1955 में रिलीज हुई राजकूपर और नरगिस की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'श्री 420' और 1951 में रिलीज हुई इन्हीं दोनों कलाकारों की फिल्म 'आवारा' अब रंगीन नहीं होंगी। पहले इन फिल्मों को रंगीन किया जा रहा था।
विज्ञापन


रंगीन करने का यह जिम्मा कपूर खानदार उठा रहा था। ऋषि कपूर अपने परिवार के साथ मिलकर इन फिल्मों को रंगीन करने जा रहे थे।

इन फिल्मों के रंगीन न करने का फैसला हाल ही रंगीन की गयी देवआनंद की फिल्म 'हम दोनों' की असफलता के बाद लिया गया। रंगीन वर्जन में रिलीज की गयी 'हम दोनों' को देखने में दर्शकों ने दिलचस्पी नहीं दिखायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इसके रंगीन न करने के पीछे खर्चा भी बड़ी वजह थी। एक फिल्म को रंगीन करने में अस्सी से नब्बे लाख का खर्च आ रहा था।

खर्च और न चलने के अनुभव को देखते हुए अब 'आवारा' और 'श्री 420' को रंगीन करने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed