फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Australias Home Affairs Minister Tony Burke Is A Huge Shah Rukh Khan Fan His Favorite Film Is Om Shanti Om

शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर, ‘ऑल टाइम फेवरेट’ है एक्टर की ये फिल्म

Tue, 28 Apr 2026 09:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Apr 2026 09:38 PM IST
सार

Tony Burke on Shah Rukh Khan: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क ने खुलासा किया कि वे शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने सुपरस्टार की कई फिल्मों का जिक्र किया और अपनी फेवरेट फिल्म के बारे में भी खुलासा किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Australias Home Affairs Minister Tony Burke Is A Huge Shah Rukh Khan Fan His Favorite Film Is Om Shanti Om
शाहरुख खान और टोनी बर्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क ने हाल ही में खुलासा किया उन्हें बॉलीवुड की फिल्में देखना काफी पसंद है और वे शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों का जिक्र किया, जिनमें लगान, जोधा अकबर जैसी फिल्में शामिल थीं। इस बीच उन्होंने अपनी फेवरेट फिल्म के बारे में भी बताया। 

विज्ञापन

इन फिल्मों को बताया पसंदीदा
पवन लूथरा के साथ ‘इंडियन लिंक’ पॉडकास्ट में जब उनसे पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सबसे पहले शाहरुख खान का नाम लिया और कहा, ‘मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं, तो वहीं से शुरू करता हूं।’

विज्ञापन

उन्होंने शाहरुख की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया और कहा कि इसका खास कनेक्शन इसलिए भी है क्योंकि इसके कई हिस्से सिडनी, मेलबर्न और ब्रिस्बेन में शूट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजाकिया अंदाज में जब उनसे पूछा गया कि ‘फिल्म के फाइनल हॉकी मैच में क्या उन्होंने भारत को सपोर्ट किया था?’ तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘नहीं, नहीं… लेकिन मैंने ‘लगान’ में भारत का सपोर्ट किया था।’

इस फिल्म को बताया फेवरेट 
उन्होंने ‘जोधा अकबर’ की भी तारीफ की और इसे ‘एक खूबसूरत और शानदार फिल्म’ बताया। लेकिन उनकी फेवरेट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ रही, जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ने डेब्यू किया था। टोनी बर्क ने इसे अपनी ‘ऑल टाइम फेवरेट फिल्म’ बताया और इसकी कहानी की खूब तारीफ की।

उन्होंने फिल्म का एक डायलॉग भी बोलकर बताया- ‘सिम्पल हैप्पी एंडिंग्स… अगर हैप्पी नहीं है, तो एंडिंग नहीं है, कहानी अभी बाकी है।’

'ओम शांति ओम' के बारे में 
फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरन खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed