फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atrani Re Sara Ali Khan reaches Mahakal temple in Ujjain seeks blessings for the success of the film

Atrani Re: उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, फिल्म की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

Fri, 24 Dec 2021 01:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 24 Dec 2021 01:02 PM IST
सार

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उज्जैन के महाकाल मंदिर की है। इन तस्वीरों में वह अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के लिए आशीर्वाद मांगती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Atrani Re Sara Ali Khan reaches Mahakal temple in Ujjain seeks blessings for the success of the film
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली बीते काफी समय से अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो आज यानी 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सारा ने अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है। वह धनुष के साथ काफी दिनों से अलग-अलग इवेंट के जरिए अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं और अब सारा अली खान अपनी इस फिल्म की सफलता के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचीं। एक्ट्रेस ने यहां से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हाथ जोड़कर भगवान का आशीर्वाद लेते दिख रही हैं।

विज्ञापन

Atrani Re Sara Ali Khan reaches Mahakal temple in Ujjain seeks blessings for the success of the film
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह उज्जैन के मंदिर में नजर आ रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में सारा कैमरे की ओर देखती दिख रही हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सारा की पीठ नजर आ रही हैं। इस दौरान वह मंदिर की ओर मुंह करके भगवान का आशीर्वाद ले रही हैं। आखिरी तस्वीर मंदिर की है, जिसमें लाइटिंग की रोशनी में मंदिर काफी सुंदर लग रहा है। लुक की बात करें तो, सारा ने हमेशा की तरह अपना ट्रेडिशनल लुक अपनाया है। एक्ट्रेस ने सफेद कलर का सलवार-सूट पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने जय महाकाल लिखे हुए कपड़े को अपने गले में डाला हुआ है। इस तस्वीर के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘जय महाकाल।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Atrani Re Sara Ali Khan reaches Mahakal temple in Ujjain seeks blessings for the success of the film
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान की इन तस्वीरों पर भी यूजर ने सवाल खड़े किए हैं। सारा जब भी मंदिर जाती हैं तब सोशल मीडिया के जरिए लोग उन पर सवाल खड़े करते हैं और ऐसा इस बार भी हुआ है। कई लोगों ने सारा से सवाल किया है कि वह मुस्लिम होकर मंदिर क्यों जाती हैं? एक यूजर ने लिखा, 'मुस्लिम होकर ये काम करती हो?' वहीं, दूसरे ने कॉमेंट किया, 'तेरा धर्म क्या है?' हालांकि, कई लोगों ने सारा की तारीफ भी की है।

विज्ञापन

Atrani Re Sara Ali Khan reaches Mahakal temple in Ujjain seeks blessings for the success of the film
अतरंगी रे - फोटो : Atrangi Re

‘अतरंगी रे’ फिल्म आनंद एल राय के डारेक्शन में बनी है, जिसमें एक कॉमेडी कहानी परोसी गई है। इस कहानी में मस्ती और मजाक के साथ ढेर सारा इमोशन भी भरा हुआ है। फिल्म में सारा और धनुष लीड रोल में हैं वहीं, अक्षय कुमार के सीन काफी कम है। इनके अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब और डिंपल हयाती नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed