फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atrangi Re new song: The new song of the film Garda released Akshay Kumar was seen doing magic tricks

Atrangi Re: फिल्म का नया गाना ‘गरदा’ हुआ रिलीज, जादूगर बन करतब करते नजर आए अक्षय कुमार

Wed, 15 Dec 2021 07:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 15 Dec 2021 07:11 PM IST
सार

फिल्म ‘अतरंगी रे’ का एक और गाना रिलीज हो गया है। फिल्म का नया गाना गरदा सामने आ चुका है।

विज्ञापन
Atrangi Re new song: The new song of the film Garda released Akshay Kumar was seen doing magic tricks
‘अतरंगी रे’ न्यू सॉन्ग ‘गरदा’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री सारा अली खान और एक्टर धनुष स्टारर फिल्म ‘अतरंगी रे’ इन दिनों अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसी क्रम में अब इस फिल्म का एक और गाना रिलीज हो गया है। फिल्म का नया गाना गरदा सामने आ चुका है। यह नया गाना फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार के किरदार पर प्रकाश डाल रहा है।

विज्ञापन


गाने में अभिनेता एक सर्कस में एक जादूगर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह कुछ करतब करते भी दिख रहे हैं। फिल्म का यह नया सॉन्ग दलेर मेहंदी द्वारा गाया गया और लिखा इरशाद कामिल ने है। जबकि इसका संगीत ए आर रहमान द्वारा रचित है।

विज्ञापन

Atrangi Re new song: The new song of the film Garda released Akshay Kumar was seen doing magic tricks
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो अतरंगी रे में धनुष और सारा अली खान मुख्य जोड़ी के रूप के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके किरदारों की जबरन एक-दूसरे से शादी कराई जाती है। हालांकि बाद में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सारा का पुराना प्यार यानी अक्षय कुमार लौटकर उनके जीवन में आता है।

 

Atrangi Re new song: The new song of the film Garda released Akshay Kumar was seen doing magic tricks
अतरंगी रे में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद कहानी जबरदस्त मोड़ लेती है जब सारा बताती हैं कि उन्हें धनुष और अक्षय दोनों से ही प्यार है। फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि यह फिल्म मूल रूप से धनुष और सारा की है, वे मुख्य लीड हैं। फिल्म में उनकी स्पेशल अपीयरेंस है। 

विज्ञापन

Atrangi Re new song: The new song of the film Garda released Akshay Kumar was seen doing magic tricks
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले जारी हुआ फिल्म का गाना चकाचक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। फैंस समेंत की सेलेबव्स भी इस गाने पर रील्स और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। भूषण कुमार, आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म अतरंगी रे 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed