{"_id":"646c8561217cfa71a00e0175","slug":"asim-riaz-shared-photo-with-himanshi-khurana-among-breakup-rumors-fans-said-now-there-is-no-confusion-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asim-Himanshi: अलग नहीं हुईं आसिम-हिमांशी की राहें? तस्वीर के जरिए कपल ने दूर किया सारा कंफ्यूजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Asim-Himanshi: अलग नहीं हुईं आसिम-हिमांशी की राहें? तस्वीर के जरिए कपल ने दूर किया सारा कंफ्यूजन
Tue, 23 May 2023 03:00 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 23 May 2023 03:00 PM IST
सार
काफी वक्त से फैंस को लग रहा है कि इस खूबसूरत कपल के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन, आसिम और हिमांशी ने अब लंबे समय से लग रहे इन कयासों को विराम दे दिया है।
विज्ञापन
आसिम रियाज-हिमांशी खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से सुर्खियों में आए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अक्सर खबरों में रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी खूब चर्चा में रहती है। बिग बॉस के दौरान इनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। वहीं, शो से बाहर आने के बाद भी इनकी लोकप्रियता पर असर नहीं पड़ा। दोनों कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, पिछले काफी वक्त से इनके ब्रेकअप की खबरें तैर रही हैं। क्या सच में आसिम-हिमांशी अलग हो गए हैं? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
तस्वीर शेयर कर दी सफाई?
काफी वक्त से फैंस को लग रहा है कि इस खूबसूरत कपल के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन, आसिम और हिमांशी ने अब लंबे समय से लग रहे इन कयासों को विराम दे दिया है। बता दें कि बीते कुछ महीनों से हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों अपने सोशल मीडिया पर दुखभरे पोस्ट करते दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। ऐसे में फैंस को लग रहा था कि हिमांशी और आसिम का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अब आसिम के हालिया पोस्ट ने सारी स्थिति साफ कर दी है।
विज्ञापन
Cannes 2023: कैनेडी के कान में प्रीमियर होने पर उत्साहित हैं राहुल भट, कहा- यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्णं बात
विज्ञापन
फिर से किया एक-दूजे को फॉलो
आसिम ने अपने इंस्टाग्राम पर हिमांशी खुराना के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। साथ ही दोनों ने दोबारा एक-दूसरे को फॉलो भी कर लिया है। आसिम ने जो फोटो पोस्ट की है वह उनके एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान की लग रही है, लेकिन इस तस्वीर ने उन फैंस को खुश कर दिया है जो आसिम-हिमांशी के ब्रेकअप की खबरें सुनकर काफी निराश थे।
Aditi Rao Hydari: ‘जुबली’ के बाद अदिति की इंटरनेशनल जंप, हिंदुस्तानी राजकुमारी की बगावत की सनसनीखेज कहानी
लिखा यह कैप्शन
तस्वीर शेयर करते हुए आसिम ने लिखा है, 'कौन बोला कि ब्रेकअप हो गया दोनों का? यहां देखो साथ में तो हैं।' इसके साथ उन्होंने लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं। आसिम और हिमांशी को दोबारा एक साथ देखकर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये फोटो बेस्ट रिप्लाई है उन हेटर्स को जो इनके ब्रेकअप की झूठी खबर फैला रहे थे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चलो अच्छा हुआ कि आपने सारा कंफ्यूजन दूर कर दिया।'
Jr NTR: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस ने दी बकरियों की बलि, नौ आरोपी गिरफ्तार