Cannes 2023: कैनेडी के कान में प्रीमियर होने पर उत्साहित हैं राहुल भट, कहा- यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्णं बात
राहुल इस मौके को एक बड़ा सच मानते हैं। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह एक मान्यता है, जो किसी भी स्तर पर मिलती है जो मायने रखती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'कैनेडी' में सनी लियोन और राहुल भट ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह इस साल भारत की एक मात्र फिल्म है, जिसका प्रीमियर काम फिल्म फेस्टिवल में हो रहा है। टीम फेस्टिवल में पहुंचकर वहां आनंद ले रही है। 'कैनेडी' में राहुल एक एक्स पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे नींद नहीं आती है। सभी लोग फिल्म में मानते हैं कि वह मर चुका है, लेकिन वह अभी भी करप्ट व्यवस्था के लिए काम कर रहा है। 2013 में कान में दिखाई गई 'अग्ली' के बाद अनुराग के साथ राहुल की यह दूसरी फिल्म है। जहां फिल्म सुर्खियां बटोर रही है, वहीं अब राहुल ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल के लिए शानदार अनुभव
राहुल इस मौके को एक बड़ा सच मानते हैं। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह एक मान्यता है, जो किसी भी स्तर पर मिलती है जो मायने रखती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय फिल्में वहां आपस में कॉम्पीटिशन करती हैं लेकिन कुछ ही चुनी जाती हैं। इसलिए, राहुल भट को संतोष है कि उनकी फिल्म कुछ चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में है। यह उनके लिए बेहद शानदार अनुभव भी है।
Sara Ali Khan: 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के दौरान शायरी बोलने पर ट्रोल हुईं सारा, विक्की की हुई ऐसी हालत
कैसा रहा माइकल डगलस और मार्टिन स्कोर्सेसे के साथ रेड कार्पेट पर चलना?
अनुराग ने विक्रमादित्य मोटवाने के साथ रेड कार्पेट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान दोनों ही शानदार लग रहे थे। उन्होंने रेड कार्पेट पर मार्टिन स्कोर्सेसे की एक झलक भी दिखाई और राहुल भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। अभिनेता ने साझा किया कि उनके लिए, माइकल डगलस और मार्टिन स्कोर्सेसे के समान रेड कार्पेट पर चलना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। उनके लिए, महान लोगों के साथ वहां होना अपने आप में एक खास अनुभव है।
अभिनय को बेहतर बनाने में करेगा मदद
राहुल भट ने यह भी कहा कि यह अनुभव उन्हें अपने अभिनय को बेहतर बनाने में मदद करेगा। राहुल 'फितूर' और 'दास देव' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 'कैनेडी' को 24 मई को प्रदर्शित किया जाएगा क्योंकि इसे फिल्म गाला में मिडनाइट स्क्रीनिंग श्रेणी में चुना गया है।
Sarath Babu Death: शरत बाबू के अंतिम दर्शन करने चेन्नई पहुंचे रजनीकांत, दिवंगत अभिनेता को बताया अच्छा इंसान