{"_id":"6756d3e40e896d4f4a0de5b4","slug":"ashok-kumar-death-anniversary-was-an-indian-actor-iconic-in-indian-cinema-jeevan-naiya-kismet-know-his-career-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashok Kumar: अशोक कुमार के पूर्वज थे डाकू, करते थे लोगों की मदद, उस समय दादामुनी की फिल्म ने कमाए थे करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ashok Kumar: अशोक कुमार के पूर्वज थे डाकू, करते थे लोगों की मदद, उस समय दादामुनी की फिल्म ने कमाए थे करोड़ों
Tue, 10 Dec 2024 08:00 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:00 AM IST
सार
Ashok Kumar Death Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार अपने अनोखे अभिनय, गाने और निर्देशन के लिए दर्शकों के बीच आज भी प्रसिद्ध हैं। दिग्गज अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और एक अलग पहचान बनाई। आज उनकी पुणयतिथी पर जानिए उनसे जुड़े कुछ किस्से।
विज्ञापन
दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार
- फोटो : एक्स
विस्तार
दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार को प्यार से लोग 'दादामुनी' कहते थे। हालांकि, उनकी आवाज उनके भाई किशोर कुमार जैसी बेमिसाल तो नहीं थी, फिर भी उनके गानों को पसंद किया जाता था। आज अशोक कुमार की पुणयतिथी पर जानिए उनसे जुड़े खास किस्से।
विज्ञापन
अशोक कुमार का जन्म
13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में जन्में अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। उनका जन्म एक बंगाली बिहारी परिवार में हुआ था। अशोक कुमार के दो छोटे भाई किशोर कुमार और अनूप कुमार थे। वहीं उनकी एक छोटी बहन सती रानी देवी थीं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक कुमार और किशोर कुमार के पिता वकील थे।

अशोक कुमार का करियर
अशोक कुमार ने साल 1936 में आई फिल्म जीवन नईया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। अशोक ने बतौर अभिनेता, निर्देशक, गायक और निर्माता के तौर पर लगभग 50 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। अशोक कुमार ने अपने करियर में करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'किस्मत' में एंटी हीरो का रोल किया था, जिसे कोलकाता के सिनेमा हॉल में लगातार 196 हफ्ते तक चलाए जाने का रिकॉर्ड था। अशोक कुमार ने कई फिल्मों में उस दौर में रैप गाने गाए, जब कोई इसके बारे में जानता भी नहीं था।

अशोक कुमार के पूर्वज थे डाकू
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में अपने फैमिली बैकग्राउंड का किस्सा सुनाते कहा, “पूर्वजों के बारे में एक दिलचस्प बात है मेरे पिता जी कहते थे कि करीब 150 साल पहले बंगाल में हमारे पूर्वज डकैती करते थे।” आगे अशोक कुमार ने कहा, ‘जी हां…उनका नाम था रोहू डकैत और वो बहुत प्रसिद्ध थे। बंगाल के उसी इलाके में वो डकैती करते थे, लेकिन वो अमीरों को लूटकर गरीबों को पैसे देते थे, इसलिए लोग उन्हें बहुत चाहते थे। यहां तक कि रवींद्रनाथ टैगोर ने उनके बारे में कुछ लिखा है।’

इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार थे अशोक कुमार, पहली हिंदी फिल्म ने कमाए थे करोड़ों
9 जनवरी 1943 को रिलीज हुई फिल्म किस्मत को बॉम्बे टॉकीज बैनर तले बनाया गया था। फिल्म का निर्देशन ग्यान मुखर्जी ने किया था। वहीं फिल्म को एस मुखर्जी ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अनिल बिस्वास का म्यूजिक था। अशोक कुमार के अलावा फिल्म में कानु रॉय, महमूद, वीएच देसाई जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसी फिल्म से दिग्गज अभिनेता महमूद ने डेब्यू भी किया था। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म किस्मत का बजट 5 लाख के आस-पास था, जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया था। एक करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली ये भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म है। अशोक कुमार ने 'बंधन', 'झूला' और 'कंगन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। अशोक कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार बन गए। वहीं उन्होंने दूरदर्शन के कई सीरियल में काम कर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

मृत्यु
10 सितंबर 2001 को अशोक कुमार ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।