फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashish Chanchlani Teases with his new film will announce title and cast on Akshay Tritiya post IGL controversy

Ashish Chanchlani: विवाद के बाद आशीष चंचलानी ने किया फिल्म का एलान, इस दिन करेंगे शीर्षक और कलाकारों का खुलासा

Tue, 29 Apr 2025 04:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 29 Apr 2025 04:31 PM IST
सार

Ashish Chanchlani Announced Film: मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था, अब वह अपने काम पर लौट चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Ashish Chanchlani Teases with his new film will announce title and cast on Akshay Tritiya post IGL controversy
आशीष चंचलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर यूट्यूबर और अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बन चुके आशीष चंचलानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह अपने नए प्रोजेक्ट के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। आशीष ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि वह अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपने अगले प्रोजेक्ट का टाइटल और स्टार कास्ट का ऐलान करेंगे। यह प्रोजेक्ट उनके यूट्यूब चैनल एसीवी स्टूडियोज पर रिलीज होगा और इसका फॉर्मेट बेहद अनोखा होने वाला है। फैंस इस खबर से उत्साहित हैं और बेसब्री से इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

आशीष की पोस्ट
आशीष ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस के साथ यह खबर साझा की। उनकी एक स्टोरी में लिखा था, 'दोस्तो...' फिर दूसरी स्टोरी में उन्होंने कहा, 'कल अक्षय तृतीया का शुभ मौका है...तो...' और आखिरी स्टोरी में उन्होंने फैंस को और उत्साहित करते हुए लिखा, 'टाइटल और स्टार कास्ट अनाउंस हो जाए?' उनकी इन स्टोरीज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आशीष का यह नया प्रोजेक्ट क्या खास लाने वाला है।
यह प्रोजेक्ट न सिर्फ एक वीडियो होगा, बल्कि हंसी, रोमांच और आशीष की खास स्टाइल का एक अनोखा अनुभव होगा। आशीष की डायरेक्शन और कहानी कहने की कला को देखने के लिए उनके प्रशंसक बेताब हैं।
Irrfan: 'डियर इरफान, बेटे की चिंता मत करना', पीकू फेम शूजित ने लिखा इरफान को खत, बाबिल बोले- शब्द काफी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

Ashish Chanchlani Teases with his new film will announce title and cast on Akshay Tritiya post IGL controversy
आशीष चंचलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में फंसे थे आशीष
पिछले कुछ महीनों में आशीष उस वक्त चर्चा में आए जब समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा की गई एक विवादित टिप्पणी ने हंगामा मचा दिया। इस मामले में शो के पैनेलिस्ट होने के नाते आशीष भी कानूनी कार्रवाई में घिर चुके थे। विवाद के बीच उन्होंने अपने फैंस से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि वह इस मुश्किल स्थिति से पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे और अपने फैंस से समर्थन मांगा। आशीष ने यह भी वादा किया कि वह जल्द ही और मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
इस विवाद के चलते आशीष ने फरवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और गुवाहाटी में दर्ज एक एफआईआर को रद्द करने या मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया मुख्य आरोपी हैं, लेकिन आशीष का नाम भी इसमें शामिल है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने आशीष को अंतरिम जमानत देते हुए जांच अधिकारी के सामने 10 दिनों के भीतर पेश होने का निर्देश दिया था।
Kesari Veer Trailer: जारी हुआ 'केसरी वीर' का दमदार ट्रेलर, योद्धा बन कर लड़े सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed