फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kesari Veer Trailer: जारी हुआ 'केसरी वीर' का दमदार ट्रेलर, योद्धा बन कर लड़े सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली

Tue, 29 Apr 2025 04:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Apr 2025 04:02 PM IST
सार

Kesari Veer Trailer Released: फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली योद्धा की भूमिका में हैं। इसमें सोमनाथ मंदिर की कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन
Film Kesari Veer Trailer officila trailer Lounch Suniel Shetty and Sooraj Pancholi become Warrior
केसरी वीर - फोटो : यूट्यूब

Kesari Veer Trailer Released: फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली को योद्दा बने दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विदेशी आक्रांता सोमनाथ मंदिर को लूटना चाहता है। ऐसे में देश के योद्धा उससे जंग करते हैं और मंदिर की रक्षा करते हैं।


यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-
Film Kesari Veer Trailer officila trailer Lounch Suniel Shetty and Sooraj Pancholi become Warrior
केसरी वीर - फोटो : यूट्यूब
क्या है ट्रेलर में?
ट्रेलर की शुरूआत एक मंदिर को दिखाने से होती है। इसके बाद आवाज आती है 'यह शिव कौन है?' जवाब में कहा जाता है 'एक काला पत्थर जिस पर ये लोग भस्म लगाते हैं।' फिर आवाज आती है 'भस्म यानी?' जवाब मिलता है 'राख'। फिर आवाज आती है कि 'इस शिव की धरती को राख कर दो।' इसके बाद हाथ में तलवार लिए विवेक ओबेराय को दिखाया जाता है।
यह खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाया ऋतिक पर आरोप, कहा- एक्टर के इवेंट में हुई बीफ पार्टी, कार्रवाई हो
 
Film Kesari Veer Trailer officila trailer Lounch Suniel Shetty and Sooraj Pancholi become Warrior
केसरी वीर - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में सूरज पंचोली
इसके बाद ट्रेलर में सूरज पंचोली को दिखाया जाता है। वह दुश्मनों के साथ लड़ाई करते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं 'हमारे राम की भूमि है। हमारे कृष्ण की भूमि है। हमारे शिव की भूमि है। हम राजपूतों के खून में हार लिखी ही नहीं। एक योद्धा की पहचान उसकी तलवार पर लगे लहू से होती है, उसके नाम से नहीं।' 
यह खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: तय समय पर रिलीज नहीं होगा 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, इस वजह से लिया गया फैसला

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Film Kesari Veer Trailer officila trailer Lounch Suniel Shetty and Sooraj Pancholi become Warrior
केसरी वीर - फोटो : यूट्यूब

ट्रेलर में सुनील शेट्टी
इसके बाद ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय को दिखाया जाता है। वह कहते हैं 'सोमनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा सोना है।'
इसके बाद सुनील शेट्टी को दिखाया जाता है। वह कहते हैं 'सोमनाथ को हाथ लगाने से पहले उसे इन वीरों से टकराना होगा। युद्ध में हमारे लोग, हमारा धर्म और हमारे सोमनाथ के लिए लड़ने जा रहे हैं।' इसके बाद युद्ध होता है।

विज्ञापन
Film Kesari Veer Trailer officila trailer Lounch Suniel Shetty and Sooraj Pancholi become Warrior
केसरी वीर - फोटो : यूट्यूब

केसरी वीर के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'केसर वीर' के कई मोशन पोस्टर पहले रिलीज हो चुका है। फरवरी में इसका टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। पहले फिल्म की रिलीज की तारीख 14 मार्च 2025 तय की गई थी लेकिन अब फिल्म 16 मई को रिलीज होगी।  
फिल्म को प्रिंस थीमान निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर कानू चौहान हैं। फिल्म में सूरज पंचोली के अलावा सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed